01 APRTUESDAY2025 5:57:19 AM
Nari

नई नवेली दुल्हन हसीनाओं के पर्ल लुक से लें इंस्पिरेशन, लगेंगी स्टाइलिश और ग्रेसफुल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 28 Mar, 2025 02:20 PM
नई नवेली दुल्हन हसीनाओं के पर्ल लुक से लें इंस्पिरेशन, लगेंगी स्टाइलिश और ग्रेसफुल

मोती (Pearls) का फैशन हमेशा से ही क्लासिक और एलीगेंट माना जाता है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपने स्टाइलिश अंदाज में पर्ल ज्वेलरी और आउटफिट्स को बेहद खूबसूरती से कैरी किया है। आप भी इन लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर इसे वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों आउटफिट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं, ये आपको खास मौकों जैसे पार्टी, वेडिंग या फेस्टिवल में आपको भी एक रॉयल और ग्रेसफुल लुक दे सकते हैं।  

PunjabKesari

दीपिका पादुकोण का ग्रेसफुल पर्ल चोकर और साड़ी लुक


दीपिका पादुकोण अक्सर अपने क्लासी लुक्स के लिए जानी जाती हैं। उनका ऑफ-व्हाइट साड़ी  के साथ मल्टी-लेयर्ड पर्ल चोकर  बेहद एलीगेंट लगा। दीपिका ने स्लीक हेयर बन, न्यूड मेकअप और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ इस लुक को पूरा किया। आप भी किसी वेडिंग या फेस्टिवल में पेस्टल कलर की साड़ी  के साथ पर्ल चोकर या पर्ल रानी हार पहनें, लुक को क्लासी बनाने के लिए हल्का मेकअप और बन हेयरस्टाइल चुनें।  

PunjabKesari
 कंगना रनौत का क्लासिक पर्ल नेकपीस के साथ विंटेज लुक

कंगना रनौत अपने विंटेज लुक के लिए मशहूर हैं।  उन्होंने पोल्का डॉट्स वाली रेट्रो ड्रेस के साथ पर्ल नेकलेस और पर्ल स्टड इयररिंग्स पहनकर खूब वाहवाही लूटी थी।   उनका मेकअप सटल था और उन्होंने सॉफ्ट कर्ल्स हेयरस्टाइल चुना था। किसी कॉकटेल पार्टी या ब्रंच में आप भी पर्ल नेकलेस के साथ विंटेज ड्रेस पहन सकती हैं।  लुक को रेट्रो टच देने के लिए रेड लिपस्टिक और विंग्ड आईलाइनर लगाएं।  

PunjabKesari
आलिया भट्ट का पर्ल इयररिंग्स के साथ मिनिमल लुक

आलिया भट्ट अपने सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक्स के लिए जानी जाती हैं।  उनके ऑफ-व्हाइट अनारकली सूट के साथ लॉन्ग पर्ल इयररिंग्स काफी कमाल के लगे था, नो-मेकअप लुक और सॉफ्ट ओपन हेयरस्टाइल उनके लुक को बेहद ग्रेसफुल बना रहा था। हल्के रंग के कुर्ते या अनारकली सूट के साथ पर्ल इयररिंग्स एकदम परफेक्ट लगेंगे।  इस लुक को सटल मेकअप और ओपन हेयर  के साथ पूरा करें।

PunjabKesari
सोनम कपूर का पर्ल वेस्टर्न लुक में रॉयल टच

सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशन क्वीन कहा जाता है।  उन्होंने व्हाइट ब्लेजर ड्रेस  के साथ मल्टी-लेयर पर्ल नेकलेससे अपने लुक को कंप्लीट किया था। आप भीवेस्टर्न आउटफिट जैसे ब्लेजर ड्रेस या स्लीक गाउन के साथ पर्ल नेकलेस कैरी करें। पार्टी या डेट नाइट पर यह लुक आपको क्लासी और स्टाइलिश दिखाएगा।  

PunjabKesari
 करीना कपूर का पर्ल लुक में क्लासी अंदाज

करीना कपूर का पर्ल लुक हमेशा शाही नजर आता है। पर्ल रानी हार और झुमकों ने उनके लुक को रॉयल बनाने का काम किया था।  किसी वेडिंग या रिसेप्शन में पेस्टल साड़ी या लहंगे  के साथ पर्ल रानी हार  पहनें।  हेयरस्टाइल को बन या लो-पोनीटेल में रखें ताकि नेकपीस ज्यादा उभरकर दिखे।  

PunjabKesari
 अनुष्का शर्मा का मॉडर्न पर्ल लुक में स्टाइलिश ट्विस्ट

अनुष्का शर्मा पर्ल हूप इयररिंग्स के साथ White ड्रेस कैरी कर बेहद मॉडर्न और स्टाइलिश लगी थी। उन्होंने अपने बालों को स्लीक पोनीटेल में बांधा और मेकअप को न्यूड रखा।   किसी पार्टी या कॉकटेल फंक्शन में ब्लैक या रेड गाउन के साथ पर्ल हूप इयररिंग्स पहनें। स्लीक हेयर और ग्लॉसी लिपस्टिक से लुक को स्टाइलिश बनाएं।  

PunjabKesari
शिल्पा शेट्टी का ट्रेडिशनल पर्ल चोकर लुक

शिल्पा शेट्टी को ट्रेडिशनल लुक्स में पर्ल कैरी करते हुए कई बार देखा गया है।  उन्होंने बनारसी साड़ी  के साथ पर्ल और कुंदन चोकर पहनकर सब का दिल जीत लिया।  उनके लुक को मांग टीका और बड़े झुमके  ने और भी रॉयल बना दिया था। आप भी  शादी या फेस्टिवल में बनारसी या सिल्क साड़ी के साथ पर्ल और कुंदन चोकर कैरी कर सकती हैं। 
 

Related News