31 MARMONDAY2025 6:06:18 AM
Nari

इस हरी सब्जी का पानी तो पीकर देखें, शुगर रहेगी कंट्रोल और जोड़ों का दर्द भी होगा छूमंतर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Mar, 2025 12:14 PM
इस हरी सब्जी का पानी तो पीकर देखें, शुगर रहेगी कंट्रोल और जोड़ों का दर्द भी होगा छूमंतर

नारी डेस्क: भिंडी (Okra) केवल सब्जी ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर है। इसके पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंदमाना जाता है। भिंडी में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन C, K और B6 प्रचुर मात्रा में होते हैं। रोजाना इसके  पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल, कोलेस्ट्रॉल कम करने और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है।  चलिए जानते हें इसक ओर भी फायदे 

PunjabKesari
भिंडी के पानी में मौजूद पोषक तत्व

भिंडी के पानी में कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जैसे:  

फाइबर: पाचन को दुरुस्त रखता है।  
एंटीऑक्सीडेंट:कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता है।  
विटामिन C: इम्यूनिटी को मजबूत करता है।  
फोलेट: रक्त निर्माण में मदद करता है।  
पोटैशियम:  ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।  
मैग्नीशियम: हड्डियों को मजबूत बनाता है।  
लैक्टिक एसिड: आंतों के लिए फायदेमंद होता है।  


भिंडी का पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ

भिंडी में मौजूद घुलनशील फाइबर और पॉलीसेकेराइड ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।  यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करता हैऔर शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखता है।  टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए भिंडी का पानी लाभकारी है।  रोज़ाना खाली पेट भिंडी का पानी पीने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। भिंडी का पानी शरीर में मौजूद बुरे कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में भी मदद करता है।  यह हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक है।  फाइबर से भरपूर भिंडी का पानी धमनियों में जमे प्लाक को हटाता है और रक्त संचार बेहतर करता है।  हफ्ते में 4-5 दिन सुबह खाली पेट भिंडी का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है।  

PunjabKesari

पाचन को बेहतर बनाता है

 भिंडी में मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।   यह कब्ज, गैस और एसिडिटीजैसी समस्याओं में राहत देता है। सुबह खाली पेट भिंडी का पानी पीने से पेट साफ रहता है और गैस की समस्या कम होती है।  भिंडी में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। यह भूख को नियंत्रित करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। रोजाना सुबह भिंडी का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।  इसके अलावा  भिंडी का पानी खून की कमी (एनीमिया) को भी दूर करता है। जो लोग सूजन और जोड़ों के दर्द से परेशान हैं वो रोजाना यह पानी पीना शुरू कर दें। 


 भिंडी का पानी बनाने का सही तरीका

भिंडी को अच्छे से धोकर दोनों किनारों को काट लें। इसे बीच से काटकर 2-3 टुकड़े कर लें।  एक गिलास पानी में भिंडी के टुकड़े डालकर रातभर के लिए छोड़ दें।  सुबह खाली पेट इसका पानी पी लें।  चाहें तो भिंडी को चबा भी सकते हैं।  ध्यान रखें कि भिंडी का पानी रोज ज्यादा मात्रा में न पिएं, यह दस्त का कारण बन सकता है। 


नोट:  किडनी रोगियों को भिंडी का पानी डॉक्टर की सलाह से पीना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।  
 

Related News