21 MARFRIDAY2025 5:44:44 PM
Nari

Nita Ambani ने 3 चीजें छोड़ कर कंट्रोल की Sugar, Dinner में बस खाती ये चीजें

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 18 Mar, 2025 08:47 PM
Nita Ambani ने 3 चीजें छोड़ कर कंट्रोल की Sugar, Dinner में बस खाती ये चीजें

नारी डेस्कः नीता और मुकेश अंबानी देश के पावरफुल कपल है। इस जोड़ी को एक साथ 40 साल हो गए हैं और एनिवर्सरी के मौके पर उनके लिए बंटी महाजन ने 6 टायर वाला वंतारा थीम केक डिजाइन किया जो काफी पसंद किया जा रहा है। डेल केक्स.इन ने इस खूबसूरत केक की वीडियो भी शेयर की थी।

नीता अंबानी की शादी को 40 साल हो गए हैं और वह 60 प्लस है। इस उम्र में भी वह गजब की स्टाइलिश हैं। नीता अंबानी जिस भी इवेंट में जाती हैं अपने फैशन सेंस से अच्छे अच्छों को फेल कर देती हैं लेकिन सिर्फ फैशन ही नहीं अपनी फिटनेस और ब्यूटी को लेकर भी वह अलर्ट रहती है। अमीर लोग क्या खाते हैं और कैसे खुद को यंग दिखाते हैं इस बारे में तो जानने की उत्सुकता बहुत से लोग रखते हैं। नीता अंबानी के चाहने वाले भी हमेशा से ये जानना चाहते हैं नीता क्या खाती है और क्या लगाती है? चलिए आज नीता अंबानी की ही इटिंग हैबिट्स आपको बताते हैं। 
PunjabKesari

नीता अंबानी की फिटनेस का राज हैल्दी ब्रेकफास्ट

पहले तो बता दें कि नीता अंबानी की अबकी और पहले की लुक में जमीन-आसमान का फर्क है। नीता अंबानी जितनी फिट अब है वह पहले ऐसी नहीं थी। उन्होंने अपने वजन को काफी कंट्रोल किया जिसका सारा श्रेय उनके खान-पान और लाइफस्टाइल डिसेप्लीन को जाता है। कितनी भी बिजी हो नीता अंबानी के दिन की शुरूआत मॉर्निंग वॉक से ही होती है। वह रोज एक घंटा सैर जरूर करती हैं। यह बात हम सब शुरू से सुनते आए हैं कि ब्रेकफास्ट कितना जरूरी है। बस नीता भी अपने ब्रेकफास्ट पर पूरा ध्यान रखती है। वह नाश्ता सही समय पर खाती है और स्ट्रीक्ड फूड प्लान करती हैं जिसमें जूस, नट्स, बीटरूट जैसी हैल्दी चीजें ही होती है।
PunjabKesari

बीटरूट का जूस और हरी सब्जियों का प्लैटर

बीटरूट का जूस पीती है। ये जूस ब्लड प्रैशर के लेवल को मेंटेन रखता है, स्टेमिना बढ़ाता है और कैंसर सेल्स को बनने से रोकता है। बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए नीता अंबानी हर तरह की लिक्विड डाइट लेती हैं जिससे बॉडी हाइड्रेट रखने, टॉक्सिंस बाहर निकालने में मदद मिलती है और चेहरे पर गजब का नेचुरल ग्लो आता है। लंच में उबली हरी सब्जियों का प्लैटर उनकी डाइट में जरूर होता है। ये सब्जियां शरीर को विटामिन के, मैग्नीशियम, विटामिन्स बी जैसे कई पोषक तत्व देती है। वेजिटेबल जूस और सूप ये सब चीजें स्किन पर एजिंग साइन नहीं आने देती। उनकी डिनर सबसे हल्का होता है। इसमें भी ज्यादातक स्प्राउट्स, हरी सब्जियां और सूप ही होता है। नीता अंबानी की डाइट में सिर्फ उबली चीजें ही होती हैं। वह शुगर, मैदा और प्रोसेस्ड फूड बिलकुल भी नहीं खाती। तभी तो उनका वजन और शुगर लेवल दोनों ही कंट्रोल में रहता है। 

यह भी पढ़ेंः Diabetes के मरीजों के लिए वरदान, शुगर कंट्रोल करने का नेचुरल तरीका

वर्कआउट बहुत जरूरी

वर्कआउट कितना जरूरी है ये तो हम सब जानते हैं। नीता अपने बिजी शेड्यूल में वर्कआउट के लिए समय निकालती हैं। हाल ही में नीता अंबानी की योग करते की वीडियो भी वायरल हुई थी। वह योगा करती हैं, स्विमिंग करती हैं और कार्डियोवेस्कुलर एक्सरसाइज भी रूटीन से करती हैं। जो लोग कहते हैं कि नीता ने खुद को ज्वां और फिट कैसे रखा है वह भी नीता अंबानी की इटिंग हैबिट को फॉलो कर सकते हैं। मैदा, शुगर और प्रोसेस्ड फूड छोड़कर खुद को फिट बना सकते हैं। शुगर छोड़ने से आपकी स्किन पर गजब का ग्लो आता है और आपका मेटाबॉलिज्म लेवल भी बूस्ट होता है। 

Related News

News Hub