17 APRFRIDAY2026 12:07:58 PM
Life Style

फैटी लिवर से हैं परेशान; किचन में रखी इन चीजों से करें Liver Detox

  • Edited By Pooja Gill,
  • Updated: 17 Apr, 2026 10:57 AM
फैटी लिवर से हैं परेशान; किचन में रखी इन चीजों से करें Liver Detox

Liver Detox: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान अच्छे से नहीं रख पाते। बाहर का खाना और अनियमित दिनचर्या की वजह से सेहत को काफी नुकसान हो रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर हमारे लिवर पर पड़ता है। लिवर हमारे शरीर का ऐसा अंग है जो खून को साफ करता है, पाचन में मदद करता है और शरीर की सारी गंदगी को बाहर निकालता है। इसलिए इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर आपका लाइफस्टाइल बहुत खराब है, आप बाहर का खाना ज्यादा खाते है, तो आपको अपने लिवर को डिटॉक्स करने की बहुत जरूरत है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो यह धीरे-धीरे कमजोर होने लगेगा और फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाएगा। ऐसे में आप नेचुरल तरीके से अपने लिवर का ध्यान रख सकते है और इस बीमारी से बच सकते है। चहिए जानते हैं किचन में रखी किन चीजों से करें लिवर की सफाई...

हरी सब्जियां खाएं
वैसे तो लिवर खुद की सफाई करने में सक्षम होता है, लेकिन अच्छे और हेल्दी खान-पीन से हम इसका ध्यान रख सकते हैं और फैटी लिवर की बीमारी से बच सकते है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हरी सब्जियां का सेवन ज्यादा करना चाहिए। जैसे पालक, मेथी, सरसों और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां लिवर के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं। इनमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो हमारे शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है। इसमें क्लोरोफिल भी मौजूद होता है, जो खून को साफ करता है।

लिवर की ताकत बढ़ाने के लिए खाएं लहसुन 
लिवर को हेल्दी रखने के लिए खाने में लहसुन का इस्तेमाल करें। लहसुन में मौजूद सल्फर तत्व लिवर के एंजाइम्स को एक्टिव करता है और शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलने में मदद करता है। साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो लिवर को इंफेक्शन से बचाते हैं और लिवर की ताकत बढ़ाते है।

रोजाना पिएं ग्रीन टी 
फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए रोज ग्रीन टी पीनी चाहिए। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन्स नाम के एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद करते हैं। रोजाना ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।

हल्दी का करें इस्तेमाल
हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो सूजन कम करता है और लिवर की कोशिकाओं को ठीक करने में मदद करता है। यह लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से भी बचाती है और शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है। हम गुनगुने पानी में हल्दी डालकर भी पी सकते हैं और दूध में डालकर भी हल्दी का सेवन कर सकते हैं।

नींबू का करें सेवन
फैटी लिवर के लिए नींबू का सेवन करना भी अच्छा होता है। नींबू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर को साफ रखने में मदद करते हैं। यह शरीर में फैट को पचाने की प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे लिवर में जमा चर्बी कम होती है। हम रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पी सकते है। इससे हमारे शरीर में जमा फैट भी कम होगा और ये लिवर का भी ध्यान रखेगा।    
 

Related News