18 MAYMONDAY2026 8:10:52 PM
Life Style

जब Salman Khan के पास नहीं थे पैसे, लिया था ‘लोन’, वजह जानकर हो जाएंगे Emotional

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 18 May, 2026 04:49 PM
जब Salman Khan के पास नहीं थे पैसे, लिया था ‘लोन’, वजह जानकर हो जाएंगे Emotional

नारी डेस्क:  आज Salman Khan करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। फिल्मों से लेकर बिजनेस तक, उनका नाम इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में लिया जाता है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब करियर की शुरुआत में उन्हें पैसों की तंगी का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि पिता के लिए एक खास तोहफा खरीदने के लिए उन्हें लोन तक लेना पड़ा था। यह किस्सा खुद सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान साझा किया था, जिसे सुनकर उनके फैंस भी हैरान रह गए थे।

स्टार किड होने के बावजूद आसान नहीं था सफर

Salim Khan जैसे दिग्गज लेखक के बेटे होने के बावजूद सलमान खान का शुरुआती सफर बिल्कुल आसान नहीं था। फिल्मों में पहचान बनाने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया और धीरे-धीरे अपनी जगह बनाई। उस दौर में सलमान के पास इतनी आर्थिक मजबूती नहीं थी कि वह बिना सोचे-समझे महंगी चीजें खरीद सकें। लेकिन पिता के लिए कुछ खास करने की इच्छा उनके दिल में हमेशा रहती थी।

PunjabKesari

पिता के लिए पसंद आई थी महंगी Rolex घड़ी

सलमान खान ने बताया कि फिल्मों में आने के बाद उन्होंने एक शानदार Rolex घड़ी देखी, जिसे वह अपने पिता सलीम खान को गिफ्ट करना चाहते थे। उस समय उस घड़ी की कीमत करीब 9 लाख रुपये थी। हालांकि, सलमान के पास उस वक्त सिर्फ 4 लाख रुपये ही थे। लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि वह यह घड़ी अपने पिता को जरूर देंगे।

5 लाख रुपये का लिया था लोन

पिता के लिए इस खास गिफ्ट को खरीदने के लिए सलमान खान ने 5 लाख रुपये का लोन लिया। उन्होंने वादा किया था कि अगले कुछ महीनों में वह यह रकम चुका देंगे। सलमान के मुताबिक, यह उनके जीवन की पहली इतनी महंगी खरीदारी थी। खास बात यह रही कि उन्होंने वह घड़ी अपने लिए नहीं, बल्कि अपने पिता के लिए खरीदी थी।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: Deepika Kakar ने कराया मां के खूबसूरत घर का टूर, हर कोना जीत लेगा दिल

गिफ्ट देखकर नाराज हो गए थे सलीम खान

सलमान खान को लगा था कि उनके पिता यह घड़ी देखकर बेहद खुश होंगे, लेकिन हुआ बिल्कुल उल्टा। जब उन्होंने सलीम खान को इतनी महंगी Rolex घड़ी गिफ्ट की, तो पहले तो वह काफी नाराज हो गए। उन्होंने सलमान को डांटते हुए कहा, “अभी तुमने ठीक से काम करना भी शुरू नहीं किया और ये सब शुरू कर दिया? क्या तुम खुद को ब्रुनेई का सुल्तान समझते हो?” सलीम खान को लगा कि बेटे ने फिजूलखर्ची की है और इतनी महंगी चीज खरीदने की कोई जरूरत नहीं थी।

बाद में बदल गया सलीम खान का रिएक्शन

हालांकि, जब गुस्सा थोड़ा शांत हुआ और सलीम खान ने उस घड़ी को गौर से देखा, तो उनका अंदाज भी बदल गया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “ओह… यह तो ज्वेलरी का एक खूबसूरत पीस है।” सलमान खान के लिए यह पल बेहद खास बन गया, क्योंकि पिता ने आखिरकार उनके प्यार और भावना को समझ लिया था।

PunjabKesari

आज मामूली लगती है वही चीज

आज के समय में सलमान खान के लिए करोड़ों रुपये की लग्जरी चीजें खरीदना बड़ी बात नहीं है। लेकिन करियर के शुरुआती दिनों में 9 लाख रुपये की घड़ी खरीदना उनके लिए बहुत बड़ा फैसला था। यही वजह है कि यह किस्सा सिर्फ एक महंगी घड़ी का नहीं, बल्कि एक बेटे के अपने पिता के लिए प्यार, सम्मान और भावनाओं का भी है।
 

 

Related News