29 APRMONDAY2024 6:10:06 PM
Nari

गर्भवती महिलाएं रोजाना करें इन ड्रिंक्स का सेवन, मां-बच्चा दोनों रहेंगे सवस्थ

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 11 Apr, 2024 04:59 PM
गर्भवती महिलाएं रोजाना करें इन ड्रिंक्स का सेवन, मां-बच्चा दोनों रहेंगे सवस्थ

गर्भावस्था के दौरान हर महिला को हेल्दी खाने-पिने की सलाह दी जाती है क्योंकी इस समय में कुछ भी गलत खान-पान बच्चे पर तो बुरा असर डलेगा ही साथ ही में इसका असर मां पर भी उतना ही होगा। इस कड़ी में हम आपको कुछ एसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जो के आपको हमेशा फिट, हेल्दी और हाइड्रेटेड रखने में मदद करेंगी।

दूध- गर्भवती महिलाओं के लिए दूध पीना काफी फायदेमंद होता है। अकसर घर के बड़े, बुजुर्ग गर्भवती होने पर दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध में कैल्शियम, विटामिन बी12 और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो अजन्मे बच्चे के बेहतर विकास में मदद करता है।

वेजिटेबल जूस- प्रेगनेंसी में रोजाना की पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए आप ताजा वेजिटेबल जूस भी पी सकती हैं। इनमें उच्च मात्रा में आवश्यक पोषक तत्व होते हैं और खूब फाइबर भी मिलता है। इसमें फोलिक एसिड भी होता है जो शिशु को न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट से बचाता है

नारियल पानी- गर्भावस्था में नारियल पानी को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स भरपूर होते हैं। यह बच्चे के विकास में मदद करता है।

फ्रूट मॉकटेल- आप खुद फलों के रस से मॉकटेल बना सकती हैं। ये आपको बहुत से पोष्टीक तत्व देगा।

स्मूदी- गर्भावस्था के दौरान स्मूदी महिलाओं के लिए बेस्ट नाश्ता हो सकता है। यह गर्भवती महिलाओं की विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है। इसके लिए आप केला, स्ट्रॉबेरी, कीवी, सेब आदि की स्मूदी बनाकर पी सकती हैं।

छाछ- छाछ कैल्शियम से युक्त होती है और गर्मी के मौसम में हाइड्रेट रहने के लिए आप छाछ पी सकते हैं।इससे प्रेगनेंसी में होने वाली गैस से भी राहत मिल सकती है।

Related News