11 APRSATURDAY2026 6:21:10 PM
Nari

छोटे बच्चे को नहलाते समय न करें ये 7 गलतियां, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 11 Apr, 2026 04:43 PM
छोटे बच्चे को नहलाते समय न करें ये 7 गलतियां, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान

नारी डेस्क:  बच्चे की त्वचा बेहद नाजुक और संवेदनशील होती है, इसलिए उनकी देखभाल में छोटी सी लापरवाही भी बड़ी समस्या बन सकती है। कई बार माता-पिता अनजाने में नहाने के समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो बच्चे की स्किन और सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। दिल्ली के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि मलिक के अनुसार, सही तरीका अपनाकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है।

  बच्चे को बार-बार नहलाना

बहुत से पेरेंट्स सोचते हैं कि ज्यादा नहलाने से बच्चा ज्यादा साफ रहेगा, लेकिन यह गलत है। बार-बार नहलाने से बच्चे की त्वचा का प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है, जिससे स्किन रूखी और संवेदनशील हो सकती है।

विंटर केयर: सर्दियों में बच्चों को कितनी बार नहलाना चाहिए? जानें सही तरीका

 पानी का गलत तापमान

शिशु की त्वचा बहुत पतली होती है। जो पानी हमें हल्का गर्म लगता है, वह बच्चे के लिए ज्यादा गर्म हो सकता है। हमेशा पानी को कोहनी से जांचें और उसे सिर्फ गुनगुना रखें, ताकि त्वचा को नुकसान न हो।

 केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

खुशबूदार साबुन और बबल बाथ जैसे प्रोडक्ट्स बच्चों की त्वचा में एलर्जी और जलन पैदा कर सकते हैं। इसलिए हमेशा डॉक्टर द्वारा सुझाए गए माइल्ड और बेबी-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स का ही उपयोग करें।

 बच्चे को सही सपोर्ट न देना

नहलाते समय बच्चा फिसल सकता है, इसलिए उसे हमेशा अच्छी तरह पकड़कर रखना जरूरी है। गर्दन और पीठ को सही सहारा न देने पर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में इंफेक्शन से बढ़ सकता है बच्चे में ऑटिज्म!

 ज्यादा देर तक नहलाना

बच्चे को लंबे समय तक पानी में रखना सही नहीं है। इससे शरीर का तापमान कम हो सकता है और स्किन की नमी भी खत्म हो जाती है। नहाने का समय 5 से 10 मिनट के बीच रखना बेहतर होता है।

 नहाने के बाद मॉइस्चराइजर न लगाना

नहाने के बाद बच्चे की त्वचा हल्की नम रहती है, ऐसे में तुरंत मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है। इससे स्किन की नमी लॉक हो जाती है और रूखापन नहीं होता।

 फीडिंग के तुरंत बाद नहलाना

दूध पिलाने के तुरंत बाद बच्चे को नहलाना सही नहीं है। इससे उल्टी या पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। फीडिंग और बाथ के बीच कम से कम 30 से 45 मिनट का अंतर रखना चाहिए।

PunjabKesari

बच्चे को नहलाना सिर्फ सफाई का हिस्सा नहीं, बल्कि उनके साथ जुड़ाव का भी एक खास समय होता है। अगर माता-पिता सही सावधानियां अपनाएं, तो यह समय सुरक्षित, आरामदायक और खुशहाल बन सकता है।  

Related News