
नारी डेस्क : टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री Divyanka Tripathi इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर का आनंद ले रही हैं। हाल ही में मां बनीं दिव्यांका ने पहली बार अपने जुड़वां बेटों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में उनके चेहरे भले ही नजर नहीं आ रहे हों, लेकिन मां बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। फैंस भी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
बेटों संग शेयर की पहली तस्वीरें
दिव्यांका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो बेहद प्यारी तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में वह अपने एक बेटे को प्यार से किस करती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में उन्होंने दूसरे बेटे को गोद में लिया हुआ है। हालांकि, उन्होंने अभी अपने दोनों बेटों के चेहरे रिवील नहीं किए हैं। इन तस्वीरों के साथ दिव्यांका ने भावुक कैप्शन लिखा, "मुझे चुनने के लिए शुक्रिया।" इस एक लाइन ने फैंस का दिल जीत लिया।

फैंस और सितारों ने दी बधाई
तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। अभिनेत्री Arti Singh ने कमेंट करते हुए लिखा, "मां और बेटा सबसे प्यारे हैं।" इसके अलावा कई टीवी सितारों और प्रशंसकों ने भी दिव्यांका को मां बनने की बधाई दी।
डिलीवरी के बाद के दर्द पर की खुलकर बात
दिव्यांका त्रिपाठी अपने व्लॉग्स के जरिए अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी और मदरहुड जर्नी के अनुभव साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि डिलीवरी के बाद एक बार उन्हें इतनी तेज खांसी आई कि ऐसा महसूस हुआ जैसे पेट के अंदर कुछ फट गया हो। उन्होंने बताया कि सी-सेक्शन के बाद शरीर को रिकवर होने में समय लगता है क्योंकि इस प्रक्रिया में कई परतों से होकर सर्जरी की जाती है। ऐसे में सामान्य खांसी भी काफी दर्दनाक हो सकती है।

रिकवरी के लिए खा रही हैं खास लड्डू
दिव्यांका ने यह भी बताया कि रिकवरी के दौरान वह मेथी और ड्राई फ्रूट्स से बने लड्डू खा रही हैं। उनका मानना है कि इससे शरीर को ताकत और जरूरी पोषण मिलता है, जो डिलीवरी के बाद रिकवरी में मदद करता है।