11 MAYSATURDAY2024 4:35:59 PM
Nari

ये कैसा फैशन? ऑनलाइन बिक रही Pee Stain वाली जींस...कीमत उड़ा देगी होश

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 28 Apr, 2024 10:43 AM
ये कैसा फैशन? ऑनलाइन बिक रही Pee Stain वाली जींस...कीमत उड़ा देगी होश

फैशन की दुनिया में हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। कभी- कभार तो उटपटांग चीजों को भी फैशन का नाम दिया जाता है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। फेस जींस कंपनी जॉर्डनलुका (Jordanluca) ने नई डेनिम पैंट लॉन्च की है। इस  जींस के कमर वाले क्षेत्र में आगे ओर दाग हैं। दाग को देखने पर ऐसा लग रहा है कि पहनने वाले शख्स ने पैंट में ही पेशाब कर लिया है और इस वजह से पैंट गीली हो गई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JORDANLUCA (@jordanluca)

जींस की कीमत उड़ा देगी होश

 वैसे तो शायद ऐसी जींस ज्यादा लोग पहनना पसंद न करें, पर इसका दाम भी होश उड़ाने वाला है। ब्रिटिश- इटली मेन्सवियर ब्रांड की ये जींस अब ऑनलाइन बिक रही है। इस जींस की कीमत $811 (रुपये 67,600) हैं, हालांकि उसी जींस का हल्का वॉश  $608 (लगभग ₹ 50,000) में बेचा जा रहा है।

लोगों को नहीं कई ये जींस कोई खास पसंद 

इस जींस की अलोचना करने वाले की कमी नहीं है। एक यूजर ने कहा- 'मल- मूतरी जींस'।

PunjabKesari

वहीं एक यूजर ने कहा- 'प्री- पीड जींस।'। एक अन्य ने कहा- 'अब किसका टॉयलेट निकल जाए तो इज्जत बच जाएगी'। लेकिन वहीं ये जींस हाथों- हाथ बिक भी रही है।

PunjabKesari

हैरान नहीं होगी अगर कल को ये जींस Ripped Jeans की तरह आम लोगों के बीच पॉपुलर हो और हर दूसरा इंसान इसे पहने दिखे।

Related News