07 MAYTUESDAY2024 12:20:09 AM
Nari

रेड लहंगा या पिंक साड़ी, दुल्हनिया आरती के किस लुक ने जीता आपका दिल?

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Apr, 2024 01:04 PM
रेड लहंगा या पिंक साड़ी, दुल्हनिया आरती के किस लुक ने जीता आपका दिल?

 आम लड़की हो या कोई अदाकारा हर दुल्हन अपनी शादी को यादगार मनाना चाहती है। शादी में सबसे अहम रोल हाेता है ब्राइडल आउटफिट का जो दुल्हन की खूबसूरती पर चार चांद लगा देता है। किसी भी एक्ट्रेस की शादी में सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है उनका ब्राइडल लुक क्याेंकि इससे बाकी लड़कियां इंस्पिरेशन जो लेती है। हाल ही में नई नवेली दुल्हन आरती का ब्राइडल लुक भी खूब चर्चा में चल रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


हल्दी सेरेमनी से लेकर फेरे तक आरती सिंह ने अपने लुक्स के साथ कोई समझौता नहीं किया। वह हर आउटफिट में अलग और बेहद ही प्यारी लग रही थीं। शादी वाले दिन तो उनकी खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। एक्ट्रेस ने इस दौरान एक नहीं बल्कि दो ब्राइडल लुक कैरी कर दिल जीत लिया, चलिए नजर डालते हैं उनके शानदार लुक्स पर। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

आरती के पहले लुक की बात करें तो उन्होनें पेस्टल शेड्स के ट्रेंड को छोड़ लाल रंग पर भरोसा किया। रेड लहंगे में वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। लहंगे के ऊपर के पोर्शन पर गोल्डन सितारों से धारियां बनी हुई थीं, वहीं नीचे के पोर्शन पर हैवी बॉर्डर था। ध्यान से देखने पर लहंगे में कलियों में फूलों के बीच सितारों से बने हिरण नजर आएंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


अदाकारा ने डीप वी नेक शेप का का ब्लाउज कैरी कर अपने लुक को बोल्ड टच दिया। उन्होंने दो दुपट्टों के साथ अपने लुक को पूरा किया था।  एक को उन्होंने अपने सिर पर ओढ़ा था, तो दूसरे को अपने पल्लू की तरह स्टाइल किया था। लहंगे की तरह ज्वैलरी भी एकदम रॉयल थी। कुंदन की इस ज्वेलरी पर रेड और ग्रीन कलर के मोती लगे थे। ब्राइड ने बड़ी सी नथ, लाल चूड़े, कलीरे और कुछ रिंग्स के साथ अपना लुक शानदार बनाने का काम किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


अब बात करते हैं दुल्हन के दूसरे लुक की, जिसे पहनकर उन्होंने सात फेरे लिए। लाल लहंगे के बाद आरती गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आई। इस दौरान वह सोने के गहनों से सजी दिखी। गोल्डन माथा पट्टी, इयररिंग्स, सोने के कड़े में वह राजकुमारी लग रही थी।  इस दौरान जब दीपक ने उन्हें मंगलसूत्र पहनाया तो वो इमोशनल हो गईं और आंखों से आंसू निक पड़े। खैर एक्ट्रेस

Related News