13 JUNSATURDAY2026 4:58:49 PM
Life Style

Isha Ambani का गोल्डन पैंटसूट बना चर्चा का विषय, 30 साल पुराने आइकॉनिक लुक को दिया नया अंदाज़

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 18 May, 2026 01:13 PM
Isha Ambani का गोल्डन पैंटसूट बना चर्चा का विषय, 30 साल पुराने आइकॉनिक लुक को दिया नया अंदाज़

 नारी डेस्क: Isha Ambani एक बार फिर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने ऐसा गोल्डन पैंटसूट पहना, जिसने फैशन जगत में हलचल मचा दी। खास बात यह है कि यह आउटफिट कोई नया डिजाइन नहीं, बल्कि 1996 के आइकॉनिक हाउते कॉउचर कलेक्शन का हिस्सा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे “कॉपी-पेस्ट फैशन मोमेंट” भी कह रहे हैं, क्योंकि पॉप स्टार Lady Gaga भी साल 2011 में इसी आउटफिट में नजर आ चुकी हैं।

1996 के शनेल हाउते कॉउचर कलेक्शन से चुना गया खास लुक

ईशा ने जो गोल्डन पैंटसूट पहना, वह मशहूर डिजाइनर Karl Lagerfeld के 1996 Chanel Haute Couture Collection का हिस्सा है। यह आउटफिट अपने दौर का बेहद चर्चित डिजाइन माना जाता है। पुराने दौर की रॉयल एलिगेंस और मॉडर्न ग्लैमर का ऐसा मेल कम ही देखने को मिलता है। इस विंटेज गोल्ड ‘Lesage’ Quilted Pantsuit को लग्जरी विंटेज क्यूरेटर Tab Vintage से सोर्स किया गया था। आउटफिट के साथ Gripoix बेल्ट को स्टाइल किया गया, जिसने पूरे लुक को और ज्यादा रिच व क्लासी बना दिया।

भारी एम्ब्रॉयडरी और शार्प सिल्हूट ने बढ़ाई शान

इस पैंटसूट की सबसे बड़ी खासियत इसकी बारीक क्विल्टेड एम्ब्रॉयडरी और स्ट्रक्चर्ड फिटिंग रही। हाई नेकलाइन वाली फिटेड जैकेट ईशा पर बेहद एलीगेंट लग रही थी। जैकेट पर गोल्ड थ्रेड वर्क के साथ रंग-बिरंगे स्टोन्स का काम किया गया था, जिसने आउटफिट में लग्जरी टच जोड़ दिया। इसके साथ पहनी गई मैचिंग पैंट्स पर भी गोल्ड टेक्सचर और एम्ब्रॉयडर्ड पैटर्न दिखाई दिए। पूरा लुक इतना संतुलित था कि गोल्डन शाइन होने के बावजूद कहीं भी ओवरडोन नहीं लगा।

फ्रेंच कारीगरी और मुगल स्टाइल बटनों ने खींचा ध्यान

इस आउटफिट की डिटेलिंग इसे किसी फैशन पीस से ज्यादा एक आर्टवर्क जैसा बना रही थी। फ्रांस के मशहूर एम्ब्रॉयडरी हाउस Lesage की कारीगरी इसमें साफ नजर आई। वहीं, आउटफिट पर लगे रेयर Mughal-style Gripoix बटन इसकी रॉयल फील को और उभार रहे थे। कपड़े की कटिंग और फिटिंग इतनी बैलेंस्ड रखी गई थी कि पूरा लुक बेहद रिफाइंड और ग्रेसफुल दिखाई दिया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: कान्स में छाया पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम सईद का देसी ग्लैमर, 2354 घंटों में बनी पीकॉक ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान

लेडी गागा भी पहन चुकी हैं यही आउटफिट

दिलचस्प बात यह है कि यही गोल्डन पैंटसूट Lady Gaga 2011 में एक बड़े इवेंट में पहन चुकी हैं। उस समय भी यह आउटफिट काफी चर्चा में रहा था। हालांकि, लेडी गागा ने इसे अलग स्टाइलिंग और एक्सेसरीज के साथ कैरी किया था। ईशा ने इस विंटेज लुक को मॉडर्न टच देते हुए काफी सॉफ्ट और एलिगेंट तरीके से स्टाइल किया, जिससे उनका अंदाज़ बिल्कुल नया और फ्रेश नजर आया।

PunjabKesari

मिनिमल एक्सेसरीज ने बढ़ाई एलिगेंस

इतने शाइनी आउटफिट के बावजूद ईशा ने अपनी स्टाइलिंग को ओवर नहीं किया। उन्होंने Chanel Cruise 2025/26 Collection का ब्लैक Suede Mini Pouch कैरी किया, जिसने गोल्डन आउटफिट के साथ सुंदर कंट्रास्ट बनाया। इसके अलावा YSL के सनग्लासेस ने पूरे लुक में विंटेज हॉलीवुड वाइब जोड़ी। वहीं न्यूड टोन वाली Manolo Blahnik स्लिंगबैक हील्स ने लुक को बेहद ग्रेसफुल फिनिश दिया। ईयररिंग्स, न्यूड मेकअप और ओपन सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल ने पूरे लुक को क्लासी अंदाज़ में कंप्लीट किया। अगर पहनना चाहती हैं गोल्डन आउटफिट, तो रखें इन बातों का ध्यान गोल्डन आउटफिट अपने आप में काफी बोल्ड और ग्लैमरस होता है, इसलिए इसके साथ स्टाइलिंग हमेशा बैलेंस्ड रखनी चाहिए।

PunjabKesari

मेकअप को न्यूड या सॉफ्ट टोन में रखें

एक्सेसरीज ज्यादा हैवी न चुनें, गोल्डन आउटफिट के साथ ब्लैक, बेज या ब्राउन फुटवियर बेहतर लगते हैं। जूलरी कम रखें ताकि आउटफिट का शाइनिंग इफेक्ट बरकरार रहे। हेयरस्टाइल को सॉफ्ट और नेचुरल रखें ताकि लुक एलिगेंट लगे। ईशा अंबानी का यह विंटेज गोल्डन लुक सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि क्लासिक स्टाइल और मॉडर्न एलिगेंस का शानदार उदाहरण बन गया है।
   

 

Related News