08 MAYWEDNESDAY2024 6:13:08 AM
Nari

प्रेग्‍नेंसी में क्यों होता है ब्राउन डिस्चार्ज? यह मिसकैरेज का है संकेत या कुछ और...

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 27 Apr, 2024 07:04 PM
प्रेग्‍नेंसी में क्यों होता है ब्राउन डिस्चार्ज? यह मिसकैरेज का है संकेत या कुछ और...

प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में बहुत से बदलाव होते हैं। 9 महीने के दौरान उसे कई तरह के अलग अलग अनुभव महसूस होते हैं जो अच्छे भी हो सकते हैं और कुछ गौर करने वाले भी। जैसे इस दौरान कुछ गर्भवती महिलाओं को ब्राउन डिस्चार्ज का होने लगता है। ये एक आम समस्या है उन महिलाओं के लिए जो गर्भवती हैं। अक्सर महिलाएं  ब्राउन डिस्‍चार्ज को देखकर डर जाती है और समझ ही नहीं पाती है कि अचानक से ये क्यों हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि ऐसा कब और किस वजह से होता है।

 प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में ब्‍लीडिंग होना कॉमन है। इसमें महिलाएं घबराएं नहीं तकरीबन 30 प्रतिशत महिलाएं प्रेग्‍नेंसी की पहली तिमाही के दौरान हल्‍की ब्‍लीडिंग की समस्‍या से गुजरती है। लेकिन अगर ब्लीडिंग बहुत ज्यादा है तो यह प्रेग्‍नेंसी में कॉम्पिलि‍केशन की वजह भी बन सकती है इसलिए आपके साथ कभी भी ऐसा हो तो आपको डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए। ब्राउन डिस्चार्ज होने के भी बहुत से कारण हो सकते हैं। चलिए उन्हीं के बारे में आपको बताते हैं। 

PunjabKesari

प्रेग्‍नेंसी के दौरान ब्राउन डिस्चार्ज की वजह 

इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग  

ब्राउन या भूरे रंग का डिस्चार्ज का मतलब हैं आपके यूट्रस में जमा पुराना रक्‍त डिस्‍चार्ज हो रहा है। इसे इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग भी कहते हैं। जब भ्रूण इम्‍प्‍लांट होता है तो हल्‍की सी ब्‍लीडिंग हो सकती हैं। इंप्‍लांटेशन होने में 6 से 12 दिनों तक का वक्‍त लगता है। फिर भी आप अपनी डॉक्टर को इस बारे में जरूर बताएं।

म‍िसकैरेज

वजाइना से ब्‍लीडिंग होना म‍िसकैरेज का संकेत भी हो सकता है इसलिए अगर ब्लीडिंग बहुत ज्यादा है तो बिना देरी किए चेकअप करवाएं।

PunjabKesari

संक्रमण  

प्रेग्‍नेंसी के दौरान प्राइवेट पार्ट में बैक्टीरियल इंफेक्शन खतरा ज्‍यादा रहता है। इस वजह से भी ब्राउन डिस्चार्ज जैसी दिक्‍कत हो सकती है। ये मां और भ्रूण दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Pregnancy में क्यों सूज जाते हैं पैर? यहां जानें कारण और बचाव के उपाय

एक्टोपिक प्रेग्नेंसी

एक्टोपिक प्रेग्नेंसी में भ्रूण गर्भाशय की जग‍ह फ्लोपियन ट्यूब में विकसित होने लगता है, ऐसी स्थिति में भी पेट में दर्द, ब्लीडिंग और ब्राउन डिस्‍चार्ज जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं।

PunjabKesari

ब्राउन डिस्‍चार्ज रोकने के उपाय 

ब्राउन डिस्चार्ज की दिक्कत होने पर अपनी गायनाकॉलोजिस्‍ट से जरूर संपर्क करें। इस दौरान हो सकता है क‍ि आपको पेट में दर्द, उल्टियां या फिर मरोड़ जैसी प्रॉब्‍लम भी हो। 

Related News