02 MAYTHURSDAY2024 10:24:02 AM
Nari

गुर्दे की पथरी का इलाज करें इन घरेलू तरीकों से

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 06 Feb, 2017 02:44 PM
गुर्दे की पथरी का इलाज करें इन घरेलू तरीकों से

किडनी की पथरी का इलाज : गुर्दे की पथरी, यह काफी दर्द भरी होती है। पथरी का आकार हर इंसान के शरीर में अलग-अलग होता है। अगर पथरी का आकार छोटा है तो वह पेशाब के रास्ते से बाहर निकल जाती है। लेकिन अगर पथरी का आकार बड़ा हो तो वह पेशाब के रास्ते से बाहर नहीं निकल पाती। फिर उन्हें काफी दर्द और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग फिर ऑपरेशन का सहारा लेते है। लेकिन क्या आप जानते हैं बिना ऑपरेशन के भी पथरी का इलाज किया जा सकता है। जी हां, बिल्कुल घरेलू उपचार ऐसे भी हैं जिन्हें अपनाकर घर में ही गुर्दे की पथरी ( Kidney Stone ) का इलाज किया जा सकता हैं।

किडनी स्टोन आहार ( Food for Kidney Stones )

करेला 

पथरी के लिए करेले को रामबाण इलाज माना जाता है। लोग इसके कडवेपन की वजह से इसे कम पसंद करते है किन्तु करेले से शरीर को अनेक लाभ मिलते है। इसमें ऐसे पौषक तत्व मौजूद होते हैं जो पथरी के निर्माण को रोकते है। इसलिए पथरी से पीड़ित व्यक्ति को रोग कुछ मात्रा में करेले का रस जरूर पीना चाहिए।

 

अंगूर

अंगूर लगभग हर व्यक्ति को पसंद है, इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जो पथरी को प्राकृतिक तरीके से मूत्र मार्ग से ही निकालते है। 

 

निम्बू 

नींबू भी गुर्दे में पथरी को रोकने में काफी फायदेमंद साबित होता है। निम्बू के 60 मिलीलीटर के रस में 60 मिलीलीटर ही जैतून का तेल मिला लेना चाहिए। इस तरह इन्हें ना सिर्फ पथरी में ही लाभ मिलता है बल्कि इन्हें अन्य गुर्दे के रोगों और पेट की समस्याओं से भी छुटकारा प्राप्त होता है। 

 इसे भी पढ़े :  इन असरदार उपायों को अपनाएं और पथरी से छुटकारा पाएं

नीम 

नीम आयुर्वेद में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला पेड़ है। इसीलिए पथरी के उपचार के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए आप नीम के पत्तों का सुखाकर इसे जला लें और इसकी राख तैयार कर लें। इस राख को रोगी नियमित रूप से दिन में 3 बार पानी के साथ सेवन करें।

 

केला 

केले में विटामिन बी की भरपूर मात्रा होती है ये शरीर में पत्थर बनने से रोकने और बने हुए पत्थर को छोटे-छोटे हिस्सों में तोड़ने में सहायक होता है। अगर रोगी प्रतिदिन में 100 से 150 ग्राम तक विटामिन बी का सेवन करता है तो उसे गुर्दें और किडनी की पथरी कभी नही होती।


 

Related News