18 MARWEDNESDAY2026 7:04:18 PM
Life Style

अश्लील गाने पर मचे बवाल के बाद सामने आई नोरा फतेही, बोली- मेरे साथ भी हुआ धोखा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 18 Mar, 2026 05:25 PM
अश्लील गाने पर मचे बवाल के बाद सामने आई नोरा फतेही, बोली- मेरे साथ भी हुआ धोखा

नारी डेस्क: अभिनेत्री नोरा फतेही ने बुधवार को 'सरके चुनर' गाने के कथित अश्लील बोल को लेकर उठे विवाद से खुद को अलग करते हुए कहा कि उन्होंने तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में इस गाने की शूटिंग की थी और बाकी सभी की तरह वह भी इसके हिंदी संस्करण को देखकर हैरान थीं। संजय दत्त और नोरा फतेही के इस हिंदी गीत का वीडियो दो दिन पहले यूट्यूब पर डाला गया था, जिसके बाद देखते ही देखते यह वायरल हो गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

 गीत के अश्लील बोल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। यह गाना आगामी कन्नड़ फिल्म ''केडी द डेविल'' का है। 'इंस्टाग्राम' पर साझा किए एक वीडियो में फातेही ने कहा कि वह आलोचनाओं के लिए आभारी हैं क्योंकि इससे निर्माताओं को आखिरकार गाने को सोशल मीडिया से हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही इस बात को उठाया था कि गाने के हिंदी बोल ''आपत्तिजनक'' हैं। फातेही ने कहा- ''मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि इस गाने को साझा करना बंद कर दें क्योंकि आप इसे बेवजह बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा, मुझे दिख रहा है कि कुछ लोग इसका इस्तेमाल मेरे चरित्र पर हमला करने के अवसर के रूप में कर रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।'' 


नोरा ने आगे कहा- ''हालांकि, मैं यह दोहराना चाहती हूं कि मुझे इस गाने के हिंदी बोल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और मेरी तस्वीर के साथ इसका उपयोग करने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी।'' वीडियो संदेश में फातेही ने कहा कि उन्होंने यह गाना इसलिए किया क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म का हिस्सा था और इसमें संजय दत्त जैसे अभिनेता थे। फातेही ने कहा कि उन्हें लगा था कि यह गाना ''नायक नहीं खलनायक हूं मैं'' का रीमेक है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें कन्नड़ समझ नहीं आती इसलिए अनुवाद करने के मामले में उन्होंने फिल्म निर्माताओं पर भरोसा किया। 

Related News