28 APRTUESDAY2026 11:07:56 PM
Life Style

एक हाथ में बैग, दूसरे हाथ से गाय की सेवा... Rihanna की इस तस्वीर ने मचा दिया बवाल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 28 Apr, 2026 05:07 PM
एक हाथ में बैग, दूसरे हाथ से गाय की सेवा... Rihanna की इस तस्वीर ने मचा दिया बवाल

नारी डेस्क: पॉप आइकन र‍िहाना का इन दिनों भारत में जाेरदार स्वागत हुआ। वह ब्‍यूटी और कॉस्‍मेटिक ब्रांड 'फेंटी ब्‍यूटी' के इवेंट को लेकर  इंडिया टूर पर आई थी, ऐसे में  अंबानी परिवार ने उनकी खूब मेहमान नवाजी की। इसी बीच रिहाना की एक तस्वीर ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी है। इस तस्वीर में उन्हें एक गाय को खाना खिलाते हुए देखा गया, जबकि उनके हाथ में एक लग्ज़री Dior हैंडबैग था, जिसमें जानवरों की चमड़ी का काम किया गया था।
PunjabKesari


 इस घटना पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ यूज़र्स ने इसे विरोधाभासी बताया, तो कुछ ने इस आलोचना को खारिज कर दिया। इस तस्वीर में रिहाना को पारंपरिक भारतीय रस्मों में हिस्सा लेते हुए देखा जा सकता है, जिसमें पूजा, आरती और फूलों की पंखुड़ियों के साथ 'फूलों की होली' मनाना शामिल है। उनका स्वागत एक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति के साथ भी किया गया। हालांकि, ऑनलाइन लोगों का ध्यान उस पल पर ज़्यादा गया जब उन्होंने एक गाय को खाना खिलाया; यूज़र्स ने उनके Dior बैग की ओर इशारा किया।
PunjabKesari

सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि सिंगर रिहाना के हाथ में जो लग्जरी हैंडबैग है, वो कथित तौर पर बछड़े और भेड़ की खाल की एक परत का इस्तेमाल करके बनाया गया है। हैंडबैग कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस बैग की कीमत 4.3 लाख रुपये है। एक यूजर ने इसका बचाव करते हुए लिखा-"आप शिकायत क्यों कर रहे हैं? ऐसे बहुत से भारतीय भी हैं, जो ऐसे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं और फिर भी जानवरों से प्यार करने का दावा करते हैं।"

PunjabKesari
एक अन्य ने लिखा- "गायों को उनकी खाल के लिए कभी नहीं मारा जाता, क्योंकि खाल इंसानों की ज़रूरत से कहीं ज़्यादा होती है। उन्हें मांस के लिए लाखों की संख्या में मारा जाता है, जिसमें से 30% हिस्सा रास्ते में ही फेंक दिया जाता है। लोग इस बारे में ज़रा भी नहीं सोचते। मांस उद्योग ही इंसानियत की सबसे बड़ी विनाशकारी शक्ति है।" ' एक दूसरे ने लिखा- 'रिहाना बड़े ही आराम से एक गाय को खिला रही हैं... और साथ में उन्होंने गाय की खाल से बना बैग भी पकड़ा हुआ है। यह कैसी विडंबना है।'
 

Related News