28 APRTUESDAY2026 6:54:33 PM
Nari

गर्मी में पीएं Homemade ठंडी-ठंडी लस्सी, मिलेंगे ये बेमिसाल फायदें

  • Edited By Pooja Gill,
  • Updated: 28 Apr, 2026 05:25 PM
गर्मी में पीएं Homemade ठंडी-ठंडी लस्सी, मिलेंगे ये बेमिसाल फायदें

नारी डेस्क: इन दिनों भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसी गर्मी में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए घर में बनी हुई ऐसी ड्रिंक्स पीएं जो आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखें, जैसे-लस्सी। लस्सी एक पारंपरिक भारतीय पेय है, जो दही से बनाया जाता है। यह खासकर Punjab में बहुत लोकप्रिय है और गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए खूब पी जाती है। इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती और घर में आसान तरीके से बना सकते है।

PunjabKesari

लस्सी कैसे बनाएं?

गर्मियों में लस्सी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे बनाना बहुत आसान है और आप इसे 5-10 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं। हम लस्सी मीठी और नमकीन दोनों तरीके से बना सकते है। लस्सी बनाने के लिए दही को पानी के साथ अच्छी तरह फेंटा जाता है। इसके बाद स्वाद के अनुसार इसमें चीनी (मीठी लस्सी) और नमक, भुना जीरा (नमकीन लस्सी) डाला जाता है। इस तरह घर पर आप आसानी से लस्सी बना सकते हैं। लेकिन, लस्सी को हमेशा सही मात्रा में पीना चाहिए, ज्यादा लस्सी पीने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है।

PunjabKesari

गर्मी में लस्सी पीने के फायदे

शरीर को ठंडक पहुंचाती है लस्सी: लस्सी दही से बनती है, जो शरीर की गर्मी को कम करती है और हीट से राहत देती है। ये शरीर को अंदर से ठंडा करती है।  

शरीर को हाइड्रेट रखती है: गर्मी के मौसम में तेज धूप और लू की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। इसे में ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए। लस्सी में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) को दूर करते हैं।

PunjabKesari

पाचन के लिए फायदेमंद: दही में अच्छे बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) होते हैं, जो पेट को ठंडा रखते हैं और गैस और अपच कम करते हैं। ऐसे में दही की बनी लस्सी पीना पाचन के लिए फायदेमंद होता है। 

ऊर्जा देती है: गर्मी में दिनभर काम करने से शरीर की एनर्जी डाउन हो जाती है। लस्सी तुरंत एनर्जी देने में मदद करती है।

हड्डियों के लिए अच्छी: लस्सी में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।
 

Related News