27 APRMONDAY2026 10:32:20 PM
Nari

क्या जेब में प्याज रखने से नहीं लगती लू ? जानिए इस बात पर कितना है दम

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Apr, 2026 07:54 PM
क्या जेब में प्याज रखने से नहीं लगती लू ? जानिए इस बात पर कितना है दम

नारी डेस्क:  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चिलचिलाती धूप और लू से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जेब में एक प्याज रखने का सदियों पुराना उपाय साझा किया है। सिंधिया का कहना है कि गर्मी में शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में प्याज बहुत सहायक होती है। उनका  दावा है कि "आज के आधुनिक युग में हर कोई अपने साथ फोन रखता है, इसके साथ एक प्याज भी रखें" ।  उन्होंने दावा किया कि- अपनी जेब में एक प्याज रखें, 51 डिग्री की गर्मी में भी कुछ नहीं होगा, यह चिलचिलाती गर्मी में शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है।" 


प्याज के ये हैं फायदे 

कुछ संस्कृतियों में यह माना जाता है कि अपनी जेब में प्याज़ रखने से लू से बचा जा सकता है, हालांकि इस बात को साबित करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है। दरअसल प्याज में प्राकृतिक शीतलता प्रदान करने वाले गुण होते हैं क्योंकि इसमें क्वेरसेटिन और सल्फर जैसे यौगिक पाए जाते हैं जो पसीना उत्पन्न करते हैं और वाष्पीकरण के माध्यम से गर्मी को कम करते हैं, जिससे शरीर का तापमान कम करने में मदद मिलती है।


डायबिटीज़ और ब्लड को ब्लड करता है प्याज

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, प्याज़ में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को गर्म मौसम में घूमने वाले फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, प्याज़ प्राकृतिक रूप से ब्लड शुगर लेवल को कम करने में भी मदद कर सकते हैं जो डायबिटीज़ को ब करने वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। प्याज़ में क्वेरसेटिन होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है; यह सूजन से लड़ने में मदद करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। प्याज़ में मौजूद कुछ खास कंपाउंड इंसुलिन के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं, जिससे ये डायबिटीज़ या प्रीडायबिटीज़ वाले लोगों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। 


गर्मी से रखता है सुरक्षित

मेडिकल साइंस के अनुसार, प्याज़ में मौजूद वाष्पशील तेल शरीर का तापमान कम करने में मदद करते हैं। ये शरीर की गर्मी को सोखने में भी मदद करते हैं, और इनमें मौजूद नमी शरीर को ठंडा रखने में सहायक होती है। प्याज़ के एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों से लड़ने, लालिमा कम करने और त्वचा के संक्रमण को रोकने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, यह अत्यधिक गर्मी से भी बचाव करता है। जहां विज्ञान ने इस विषय पर कोई बात नहीं की है, वहीं पारंपरिक मान्यताएं इससे सहमत हैं। लेकिन, प्याज़ की मदद से गर्मी से सुरक्षित रहने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उन्हें खाएँ, क्योंकि ऐसा करने पर वे सचमुच फ़ायदेमंद साबित होंगे। कहा जाता है कि कच्ची प्याज़ खाने से शरीर को ठंडक मिलती है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा ज़्यादा होती है, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। 
 

Related News