28 APRTUESDAY2026 7:48:15 PM
Life Style

हनीमून में पति काे मारने वाली सोनम रघुवंशी को मिली जमानत,  10 महीने बाद जेल से आएगी बाहर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 28 Apr, 2026 06:20 PM
हनीमून में पति काे मारने वाली सोनम रघुवंशी को मिली जमानत,  10 महीने बाद जेल से आएगी बाहर

नारी डेस्क:  मेघालय की एक अदालत ने हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या करने की आरोपी इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी को मंगलवार को जमानत दे दी । सोनम का पति राजा रघुवंशी 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गया था और दो जून को उसका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास मिला था। इस मामले में सोनम, उसके कथित प्रेमी एवं कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 

PunjabKesari
पुलिस अधीक्षक ने बताया- ''आरोपी को अदालत द्वारा जमानत दे दी गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और पुलिस कानून के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।'' शादी से पहले ही सोनम ने अपना सुहाग उजाड़ने की योजना बना ली थी। पुलिस के अनुसार जब राजा पर हमले हुए तब सोनम सामने ही खड़ी थी वह अपने पति को पल- पल तड़पता देख रही थी। जब खून निकलने लगा तो सोनम वहां से भाग गई, जबकि राजा बचाओ-बचाओ की आवाज लगा रहा था।

PunjabKesari
इस हत्या मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था सोनम रघुवंशी (पत्नी), आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान, राज सिंह कुशवाहा, आनंद। सभी पर राजा की योजना बनाकर हत्या करने और शव को ठिकाने लगाने का आरोप था। पति का खून करने की सजा काट रही सोनम अब 10 महीने बाद जेल से बाहर आएगी। 

Related News