शादी चाहे वैस्टर्न अंदाज में हो या हिंदू रीति-रिवाज से, सबसे ज्यादा समय व ध्यान दुल्हन के सामान की शॉपिंग करने में ही लगता हैं। ब्राइडल ट्रजों में कई चीजों को शामिल किया जाता है जैसे आउटफिट, फुटवियर, ज्वैलरी अन्य आदि। ब्राइडल ट्रजों की शॉपिंग के दौरान उनकी क्वालिटी और ट्रैंड पर खूब ध्यान दिया जाता है, ताकि बाद में किसी को बातें बनाने का मौका न मिले। ऐसे में ब्राइडल ट्रजों की चीजों में सदाबहार और क्लासिक चीजों भी शामिल करें जो दुल्हन की लुक को चार-चांद लगा दें।
अगर ब्राइडल ट्रजों सबसे अहम व ट्रैंडी चीज की बात करें तो वो पर्ल स्टोन हैं। जी हां, इसका क्रेज वैडिंग आउटफिट, ज्वैलरी, हेयर एक्सेसरीज से लेकर क्लच तक में देखने को मिल रहा हैं। इसका बिना तो मानों ब्राइडल का ग्लैमर लुक अधूरा माना जाता हैं। तो ऐसे में आप क्यों पीछे रहें। अपनी शादी के ट्रजों में पर्ल स्टोन वाली चीजों को जरूर शामिल करे जो आपको परफैक्ट ब्राइड के साथ मॉडर्न लुक भी देंगी।
पर्ल ज्वैलरी
वैडिंग ट्रूजो मे ज्वैलरी की भी खास जगह है। इंटरचेंजेबल स्टोन्स के साथ मॉड्यूलर ज्वैलरी यानी कि ऐसी ज्वेलरी जिनके स्टोन्स को आउटफिट के अनुसार मैच करके बदला जा सके, मॉडर्न दुल्हन की पहली पसंद है। आप पर्ल ज्वैलरी के साथ अपने ब्राइडल लुक को और भी अट्रैक्टिव दिखा सकते हैं।
पर्ल स्टोन्स वाले मल्टी लेयर्ड नेकलेस से अपने ब्राइडल लुक को दिखाएं रॉयल।
माथा-पट्टी भी छोटे पर्ल स्टोन्स की ही चूने जो आपको हेयरस्टाइल को काफी सूट भी करेगी।
नथ में भी पर्ल स्टोन्स का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। आप इस तरह की पर्ल स्टोन्स वाली नथ ट्राई कर सकती हैं।
अपनी फ्लोरल ज्वैलरी में पर्ल का टचअप भी लाए जो आपके ब्राइडल लुक को और भी खूबसूरत बना देगी।
नेकलेस के साथ मैचिंग पर्ल ईयररिंग्स आपको परफैक्ट मॉडर्न ब्राइड लुक देंगे।