15 MAYWEDNESDAY2024 10:31:11 PM
Nari

कौन सी महिलाओं में अधिक होती है UTI इंफेक्शन? जानें बचाव और लक्षण

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 29 Apr, 2024 04:56 PM
कौन सी महिलाओं में अधिक होती है UTI इंफेक्शन? जानें बचाव और लक्षण

महिलाओं को होने वाली प्रॉब्लम में से एक यूटीआई इंफेक्शन भी है जिसे यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन कहते हैं अपने जीवन में हर महिला कभी ना कभी इस इंफेक्शन का शिकार हो ही जाती है ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ महिलाओं को होती हैं। बच्चे और पुरुष भी इस प्रॉब्लम की चपेट में आ जाते हैं, हां लेकिन महिलाओं को ये प्रॉब्लम जल्दी होती है और उनकी तुलना में ज्यादा होती है। ये एक तरह की यूरिन इंफेक्शन होती है जिसे अगर सही समय पर कंट्रोल ना किया जाए तो यह किडनी और ब्लैडर दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है। वैसे तो स्त्री विशेषज्ञ डॉक्टर इससे जुड़ी आपको मेडिसिन देते हैं लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खों से भी इस रोग से छुटकारा पा सकते हैं लेकिन उससे पहले आपको इसके लक्षणों के बारे में पता होना चाहिए।

PunjabKesari

यूटीआई के लक्षण

अगर आपको यूरिन पास करते जलन हो रही है, बार-बार थोड़ा-थोड़ा यूरिन पास हो रहा है, पेट और कमर के निचले हिस्से में दर्द रहता है यूरिन में बदबू आ रही है और वह पीले गहरे रंग का है तो ये सारे संकेत UTI के हैं। अगर समस्या बढ़ गई है तो आपको ठंड महसूस होगी, शरीर में थकान-कमजोरी और हल्का बुखार और जी मचला सकता है।

किन महिलाओं को ये समस्या जल्दी होती है?

जो प्राइवेट पार्ट की साफ सफाई का ध्यान नहीं रखती खास कर पीरियड्स के दिनों में, जो पानी कम पीती है। जो ज्यादा समय तक यूरिन रोके रखती हैं, बाथ टब का यूज ज्यादा करती हैं। किडनी स्टोन की समस्या, डायबिटीज रहने वाली महिलाओं को भी यूरिन इंफेक्शन जल्दी होता है। जिन महिलाओं का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है उन्हें भी यूरिन इंफेक्शन जल्दी होता है।

PunjabKesari

इस इंफेक्शन से बचने के तरीके

- अगर आपको बार बार ये समस्या हो रही है तो सबसे पहले तो ज्यादा से ज्यादा पानी पीना शुरू कर दें। दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीएं।

- अगर यूरिन आया है तो इसे रोके ना। ये सिर्फ इंफेक्शन ही नहीं करेगा बल्कि किडनी को भी नुकसान पहुंचाएगा।

- विटामिन सी से भरपूर फल खाएं जैसे मौसमी, संतरा, क्रैनबेरी, नींबू पानी आदि। क्रैनबेरी यूटीआई इंफेक्शन दूर करने में सबसे कारगर उपाय है। कच्ची लस्सी में चुटकीभर इलायची पाउडर डालकर पीएं।

PunjabKesari

- हर्बल ग्रीन-टी पिएं यह शरीर से बैक्टीरिया खत्म करने के लिए सही रहता है। जलन का एक और घरेलू उपाय है सेब का सिरका। 1 गिलास पानी में 1 बड़ा चम्मच सिरका डालकर सुबह खाली पेट पीने से भी ये इंफेक्शन खत्म होती है।

- अगर इन देसी नुस्खों को आजमाने के बावजूद आपको फर्क नहीं लग रहा तो डाक्टरी जांच जरूर करवाएं कोई भी नुस्खा अपनाने से पहले चिकित्सक परामर्श जरूर लें।

Related News