29 APRMONDAY2024 7:53:06 PM
Nari

हींग दही तड़का की ये टेस्टी सब्जी को अपने घर के मेन्यू में जरूर करें शामिल

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 16 Apr, 2024 04:53 PM
हींग दही तड़का की ये टेस्टी सब्जी को अपने घर के मेन्यू में जरूर करें शामिल

रोजाना दाल-सब्जी खाने के बाद हर कोई चाहता है कि वह कुछ अलग और स्वादीष्ट खाने को मिले। ऐसे में आप अपने मेन्यू में हींग का दही तड़का को जरूर शामिल करना चाहिए। ये ना सिर्फ खाने में टेस्टी होता है बल्कि ये बनाने में भी बहुत आसान होता है। ये बड़ों से लेकर बच्चों तक को बहुत पसंद आएगा।

हींग दही तड़का के लिए समाग्री
दही 3 कप 
2 प्याज 
आधा से भी कम चम्मच हींग 
2 बारीक कटी हुई मिर्च 
बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
2 चम्मच सरसों का तेल
2 लहसुन 
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
आधा चम्मच हल्दी 
आधा चम्मच गर्म मसाला 
नमक स्वाद अनुसार 

PunjabKesari

हींग दही तड़का बनाने की विधि

हींग दही तड़का बनाने के लिए सबसे पहल एक बड़े बर्तन में दही 4  कप दही निकालें। अब दही को अच्छी तरह से फेंटें। आप चाहें तो दही को ग्राइंडर जार में डालकर अच्छी तरह से ब्लेड कर सकते हैं। दही को फेटने के बाद उसमें 2 कप पानी मिलाएं। अब गैस ऑन करें और उस पर कड़ाही रखें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तब उसमे 2 चम्मच सरसों का तेल डालें। जब तेल हल्का गर्म हो जाए तब उसमे आधा चम्मच जीरा, 2 बारीक कटी हुई मिर्च, लहसुन के टुकड़े, आधा से भी कम चम्मच हींग तेल में डालें। 

कुछ सेकेंड्स के बाद अब इसमें 2 बड़े आकर में कटा प्याज डालें। अब प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। जब प्याज हलक भून जाए तब उसमे आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, और आधा चम्मच गर्म मसाला मिलाएं। अब प्याज पूरी तरह से रोस्ट हो चुका है अब इस मिक्स को जो हमने दही का बैटर तैयार किया है उसमें मिलाएंगे। अब दही को अच्छी तरह से चलाएंगे और उसमें नमक स्वाद अनुसार भी मिलाएंगे। आपका हींग दही तड़का तैयार है।
 

Related News