14 MARSATURDAY2026 12:38:14 PM
Nari

गुजरात के इन जगहों की खूबसूरती कर लेगी आकर्षित, इस Vacation कर आएं सैर

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 May, 2024 05:14 PM
गुजरात के इन जगहों की खूबसूरती कर लेगी आकर्षित, इस Vacation कर आएं सैर

भारत का गुजरात एक ऐसी जगह है जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। जहां पर जाने के लिए लोग सबसे पहले एक्साइटेड रहते हैं। खासतौर पर जो लोग प्रकृति से प्यार करते हैं उन्हें तो यहां जाना बहुत अच्छा लगता है। गुजरात में कई ऐसी खूबसूरत साइट्स हैं जहां का आर्ट, वाइल्ड लाइफ काफी पसंद किया जाता है। यहां का कल्चर भी काफी अलग होता है। खूबसूरती के कारण यहां लाखों लोग घूमने के लिए आते हैं। देश के कई दिग्गज चेहरे जैसे वल्लभ भाई पटेल और महात्मा गांधी का घर भी गुजरात में ही है। आज गुजरात फाउंडेशन डे मनाया जा रहा है ऐसे में आज आपको गुजरात की कुछ ऐसे जगहों के बारे में बताते हैं जहां आप घूम सकते हैं। 

सोमनाथ मंदिर 

सोमनाथ शब्द का अर्थ है होता है चंद्रमा के स्वामी। यह एक ऐसा तीर्थ स्थल है और 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। यह एक ऐसा शहर है जो अपनी पौराणिक कथाओं से घिरा हुआ है। मंदिर के अलावा यहां समुद्र तट, संग्रहालय और कई सारे आकर्षण केंद्र हैं जहां आप जा सकते हैं। वहीं सोमनाथ मंदिर और सोमनाथ समुद्र यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा स्थान माना जाता है। ऐसे में यदि आप गुजरात जा रहे हैं तो सोमनाथ जा सकते हैं।

PunjabKesari

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी 

भारतीय सेनानियों में से एक सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति भी गुजरात में बनी है जिसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नाम से जाना जाता है। देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम के जरिए से भारत के नागरिकों को प्रेरित करने के लिए बनाई गई है। इस मूर्ति की  ऊंचाई करीबन 790 फीट है जिसकी ऊंचाई को अंतरिक्ष से भी देखी जा सकती है।

रन ऑफ कच्छ 

यदि आप गुजरात में कुछ अच्छी जगह की तलाश में हैं तो कच्छ को एक्सपलोर कर सकते हैं। यहां की खूबसूरती, सांस्कृतिक और स्वादिष्ट व्यंजन आपका दिल जीत लेंगे। यह भारत-पाकिस्तान की सीमा पर स्थित है और आप यहां से पाकिस्तान के कई हिस्सों को देख सकते हैं। यहां का रण महोत्सव भी देखने लायक है। कच्छ के रण की यात्रा के लिए आप भुज से शुरुआत कर सकते हैं। 

PunjabKesari

भुज 

गुजरात में घूमने के लिए भुज शहर भी बहुत अच्छा है। यहां की सांस्कृतिक समृद्ध विरासत में से एक मानी जाती है। यह शहर राज्य के कच्छ क्षेत्र में स्थित है। इसे एक रेगिस्तानी शहर के तौर पर जाना जाता है। भुज का इतिहास राज्यों और साम्राज्यों, नाग प्रमुखों, जडेजा राजपूतों, गुजरात सुल्तानों और ब्रिटिश राज्यों के शासन और महलों से जुड़ा हुआ है। कई मंदिरों और पांरपरिक हस्तशिल्प के साथ भुज भारत के अद्वितीय ऐतिहासिक स्थानों में से जाता है। भुज में आप भुजिया किला, हमीरसर झील, प्राग महल, आइना महल और शरदबाद पैलेस जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं। 

पोरबंदर 

इस जगह को महात्मा गांधी के जन्मस्थान के तौर पर जाना जाता है। कुछ मंदिरों और बांधों से बना समुद्र तट पर स्थित यह शहर एक मशहूर व्यापारिक केंद्र के तौर पर भी जाना जाता है। पोरबंद में खूबसूरत मंदिर, बांध, जलाश्य, शांत समुद्र तट और वन्यजीव स्थल भी मौजूद हैं। पोरबंदर सुदामा मंदिर, भरत मंदिर, राम धुन मंदिर, हनुमान मंदिर और अन्य तीर्थ मंदिर यात्रियों को आकर्षित करते हैं।

PunjabKesari

Related News