19 DECFRIDAY2025 11:26:42 AM
Nari

Navratri 2025: हिमाचल का मंदिर जहां जमीन पर सोने से संतान प्राप्ति का वरदान मिलता है!

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 31 Mar, 2025 01:01 PM
Navratri 2025: हिमाचल का मंदिर जहां जमीन पर सोने से संतान प्राप्ति का वरदान मिलता है!

नारी डेस्क: नवरात्रि के दौरान, मां के भक्त अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए कई उपाय और अनुष्ठान करते हैं। इसी बीच, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित एक खास मंदिर के बारे में सुनने को मिलता है, जो संतान प्राप्ति के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर है मां सिमसा का मंदिर, जहां एक अनोखी मान्यता है, जो निसंतान महिलाओं को संतान का आशीर्वाद देती है।

मां सिमसा का मंदिर और संतान प्राप्ति का आशीर्वाद

मंडी जिले के सिमस गांव में स्थित मां सिमसा का मंदिर एक रहस्यमयी और दिव्य स्थान माना जाता है। यहां की मान्यता के अनुसार, अगर कोई महिला श्रद्धा और विश्वास के साथ मंदिर के फर्श पर सोती है, तो मां सिमसा उनके सपने में आकर उन्हें संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं। खासकर, नवरात्रि के दिनों में यहां महिलाएं संतान की प्राप्ति के लिए मंदिर के फर्श पर सोती हैं।

PunjabKesari

संतान प्राप्ति के लिए सपनों में आशीर्वाद

धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि कोई महिला मां सिमसा के मंदिर में सोती है, तो वह स्वप्न में आकर उन्हें संतान का आशीर्वाद देती हैं। अगर महिला को पुत्र प्राप्ति का आशीर्वाद चाहिए, तो सपने में मां उन्हें फल जैसे केला, संतरा, सेब और अमरूद देती हैं। वहीं, पुत्री प्राप्ति के लिए मिर्च, भिंडी और लौकी जैसे फल सपने में दिखाई देते हैं।

अगर किसी महिला को संतान का योग न हो, तो सपने में उन्हें रस्सी, दराती, या लकड़ी जैसी ठोस चीजें दी जाती हैं। यह संकेत माना जाता है कि वह महिला संतान प्राप्ति के योग्य नहीं है। इस मंदिर को "संतान दात्री" मंदिर भी कहा जाता है, क्योंकि यहां मां की पूजा से निसंतान महिलाएं संतान प्राप्ति का आशीर्वाद पाती हैं।

PunjabKesari

चमत्कारी शीला और मंदिर का वातावरण

मंदिर के पास एक चमत्कारी शीला भी स्थित है। कहा जाता है कि इस शीला को ताकत से दोनों हाथों से हिलाने पर भी यह नहीं हिलती, लेकिन छोटी उंगली से हिलाने पर यह आसानी से हिलने लगती है। वैज्ञानिक भी इस चमत्कारी घटना से हैरान हैं। यह शीला मंदिर के रहस्य को और भी रहस्यमय बना देती है।

ये भी पढ़ें: नवरात्रि में हरे-भरे जौ बोने का सही तरीका: इन गलतियों से बचें!

कैसे होती है मां का आशीर्वाद

मंदिर में दर्शन करने के बाद, महिलाएं नहाकर मंदिर के बरामदे में सोती हैं। इसके बाद, अगर वह सपने में मां से संतान का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं, तो वह तुरंत जागने के बाद चींटियों के काटने का अनुभव करती हैं, और शरीर पर लाल निशान भी दिखाई देते हैं। इस स्थिति में उन्हें तुरंत जागकर आशीर्वाद प्राप्त करना होता है।

नवरात्रि में बढ़ता है श्रद्धालुओं का आना

नवरात्रि के समय में इस मंदिर में सैंकड़ों महिलाएं संतान की प्राप्ति के लिए मंदिर के फर्श पर सोती हैं। यह मंदिर अब न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि अन्य जगहों से भी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। मंदिर की महिमा धीरे-धीरे पूरे देश में फैल रही है और महिलाएं दूर-दूर से इस मंदिर में संतान का आशीर्वाद लेने आ रही हैं।

इस मंदिर का रहस्य और चमत्कार आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, और मां सिमसा के आशीर्वाद से निसंतान महिलाएं अपनी गोदी भरने की इच्छा पूरी कर रही हैं।
 

 

 

Related News