17 MAYFRIDAY2024 12:14:30 AM
Nari

चेहरे के Pimples हो जाएंगे दूर, बस इस्तेमाल करें ये 4 Facepack

  • Edited By palak,
  • Updated: 30 Apr, 2024 11:25 AM
चेहरे के Pimples हो जाएंगे दूर, बस इस्तेमाल करें ये 4 Facepack

गर्मियों के मौसम में त्वचा का ध्यान रखना जरुरी होता है जैसे सर्दियों में स्किन ड्राई हो जाती है वैसे ही गर्मियों के मौसम में त्वचा के डैमेज होने का खतरा रहता है। इन दिनों बार-बार धूप के संपर्क में आने और धूल-मिट्टी के कारण चेहरे का निखार गायब हो जाता है। इसके अलावा बहुत सी महिलाओं को गर्मियों के इस मौसम में चेहरे पर पिंपल्स आने लगते हैं। पिंपल्स से राहत पाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती। कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं परंतु चेहरे पर नैचुरली ग्लो नहीं आता और पिपंल्स से भी छुटकारा नहीं मिलता। ऐसे में इनसे राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं। 

चुकंदर फेस पैक 

चुकंदर सिर्फ खून बढ़ाने ही नहीं बल्कि चेहरे पर ग्लो लाने में भी मदद करता है। इससे बना फेसपैक लगाने से पिंपल्स भी दूर होते हैं और स्किन ग्लोइंग भी बनती है।   

सामग्री 

चुकंदर - 2-3
केओलिन पाउडर - 2 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले चुकंदर को उबाल लें। 
. फिर इसे अच्छी तरह से मैश कर लें। 
. मैश करने के बाद इसमें केओलिन पाउडर मिक्स करें। 
. दोनों चीजों को मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। 
. 20-25 मिनट तक इसे त्वचा पर लगा रहने दें। 
. तय समय बाद चेहरा धो लें। 
. स्किन ग्लोइंग भी बनेगी और पिंपल्स भी दूर होंगे। 

गुलाब की पंखुड़ियों और बादाम से बना फेसपैक 

चेहरे का निखार लाने और पिंपल्स दूर करने के लिए आप गुलाब की पंखुड़ियों और बादाम से बना फेसपैक इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सामग्री  

बादाम - 2-3
गुलाब की पंखुड़ियां - 4-5
शहद - 1 चम्मच
पुदीने का रस - 1 चम्मच 

ये भी पढ़ें: धूप के कारण हो गई है टैनिंग तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले बादाम पीस लें। 
. फिर इसमें गुलाब की पंखुड़ियां मिलाएं। 
. अब इसमें पुदीने का रस और शहद मिला दें। 
. सारी चीजों को मिक्स करके पेस्ट बनाएं। 
. पेस्ट चेहरे पर 5-10 मिनट के लिए लगाएं। 
. इससे स्किन के पिंपल्स भी दूर होंगे और चेहरे पर नमी भी बनी रहेगी। 

खीरे से बना फेसपैक 

गर्मियों में खीरा सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। यह स्किन को ठंडक देने के अलावा पिंपल्स से भी छुटकारा दिलाता है। खीरे को कद्दूकस कर लें और फिर इसे त्वचा पर लगाएं। इससे स्किन में नमी भी रहेगी और डेड स्किन सेल्स भी दूर होंगे। 

PunjabKesari

दूध और शहद का फेसपैक 

इन दोनों चीजों से बना फेसपैक भी आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाएगा। 

सामग्री 

खीरा - 1 
शहद - 2 चम्मच
दूध - 2 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले खीरा कद्दूकस कर लें। 
. फिर इसमें दूध और शहद मिलाएं। 
. तीनों चीजों से बना मिश्रण चेहरे पर लगाएं। 
. इससे स्किन कोमल भी बनेगी और पिंपल्स भी दूर होंगे। 
 

Related News