21 MAYTUESDAY2024 10:53:45 PM
Nari

दो बच्चों की मां बनने के बाद भी बिल्कुल फिट हैं Anushka, फिटनेस का राज है ये डाइट

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 May, 2024 01:50 PM
दो बच्चों की मां बनने के बाद भी बिल्कुल फिट हैं Anushka, फिटनेस का राज है ये डाइट

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की एक्टिंग के अलावा फैंस उनकी खूबसूरती और फिटनेस के भी दीवाने हैं। एक्ट्रेस दो बच्चों की मां हैं लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर यह पता लगाना मुश्किल है कि दो बच्चों की मां हैं। आपको बता दें कि अनुष्का खुद को बहुत मैंटेन रखती हैं। वह फिटनेस फ्रीक हैं लेकिन एक्ट्रेस कैसी डाइट फॉलो करती हैं और वह रोज कितने घंटे एक्सरसाइज करके खुद को फिट रखती हैं। आज आपको इस बारे में बताएंगे। 

फिटनेस का रखती हैं ध्यान 

अनुष्का शर्मा भले ही दो बच्चों की मां है लेकिन वह अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखती हैं। विराट के साथ शादी के बाद एक्ट्रेस अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट रहती हैं। एक्ट्रेस एक्सरसाइज के अलावा योगा और डाइट भी जरुर करती हैं। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी एक्ट्रेस ने योगा नहीं छोड़ा था। सोशल मीडिया पर वह अपनी तस्वीरें शेयर करती थी जिसमें वह योग करती नजर आती थी। 

फिजिकल एक्टिविटी करना नहीं भूलती 

एक्ट्रेस के स्लिम फिगर का कारण उनका वर्कआउट और फिजिकल एक्टिविटी भी है। वह रोज वर्कआउट करती हैं। अनुष्का योग, हाईकिंग जैसी एक्सरसाइज भी करती हैं। खुद को अंदर से पॉजिटिव और खुश बनाए रखने के लिए अनुष्का वर्कआउट के अलावा म्यूजिक सुनना भी पसंद करती हैं। कोर और लोअर बैक को मजबूत बनाए रखने के लिए अनुष्का पिलाटे एक्सरसाइज भी करती हैं।  इसके अलावा रनिंग भी उनकी रुटीन का जरुरी हिस्सा है।

PunjabKesari

लेती हैं ऐसी डाइट 

एक्सरसाइज और योग के अलावा एक्ट्रेस डाइट का भी खास ध्यान रखती हैं। वह अपनी डाइट में पोषण और पौष्टिक तत्वों से युक्त आहार शामिल करती हैं। उनकी डेली रुटीन में प्रोटीन और फाइबर भी होता है जिसे वह दिन में थोड़ा-थोड़ा करके खाती हैं। सुबह की शुरुआत एक्ट्रेस फ्रूट्स, चिया सीड्स या फिर फ्रूट जूस से करती हैं। इसके बाद वह पनीर और नारियल पानी के साथ टोस्ट लेती हैं। लंच के तौर पर वह 2 रोटियां, दाल, सब्जी और सलाद खाती हैं। डिनर में वह सिर्फ एक गिलास दूध ही पीती हैं।  

PunjabKesari

खूब पानी पीती हैं 

इसके अलावा एक्ट्रेस दिन में खूब पानी पीती हैं। इससे वह फिट भी रहती हैं और उनकी स्किन भी ग्लोइंग नजर आती है। इसके अलावा खुद को मैंटेन रखने के लिए जंक फूड्स से बिल्कुल दूर ही रहती हैं। 


 

Related News