15 APRWEDNESDAY2026 7:04:02 PM
Life Style

58 ​​​​​​​की उम्र में भी बिल्कुल फिट हैं Akshay Kumar, हैल्दी बॉडी का राज है ये डाइट

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 15 Apr, 2026 11:37 AM
58 ​​​​​​​की उम्र में भी बिल्कुल फिट हैं Akshay Kumar, हैल्दी बॉडी का राज है ये डाइट

नारी डेस्क: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की फिटनेस के फैंस दीवाने हैं। एक्टिंग के साथ-साथ अक्षय अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखते हैं। बता दे की अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'भूत बंगला' के प्रमोशन में बिजी हैं। मूवी की प्रमोशन के लिए वे कई इवेंट्स में शामिल हो रहे हैं और साथ ही इंटरव्यू भी कर रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं कई सारे बी-टाउन सेलेब्स भी एक्टर की हैल्दी बॉडी की तारीफ करते हैं। उनका मानना है कि फिट और स्वस्थ रहने के लिए कोई महंगी मशीनें या हाई फाई डाइट नहीं बल्कि एक अच्छे डाइट प्लान की जरुरत होती है। यदि आप अनुशासन में रहकर एक अच्छा लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं तो आप अंदर और बाहर दोनों तरह से फिट रह सकते हैं। आइए जानते हैं....

सुबह उठते हैं जल्दी  

अक्षय समय के बहुत ही पाबंद है वह रोज सुबह जल्दी उठते हैं। सुबह जल्दी उठकर वह शारीरिक व्यायाम जरुर करते हैं।

PunjabKesari

शराब, सिगरेट से रहते हैं दूर  

बहुत से फैंस इस बात से अंजान हैं कि एक्टर कोई हैवी डाइट प्लान नहीं बल्कि अच्छा खाना खानते हैं। उन्होंने कई बार यह बताया है कि वह सबकुछ खाते हैं बस फर्क इतना है कि सही मात्रा में और सही समय पर खाते हैं। एक्टर अपना डिनर 7 बजे या उससे पहले ही कर लेते हैं। इसके अलावा वह शराब, सिगरेट, कैफीन जैसी चीजों से बिल्कुल दूर रहते हैं। अक्षय का मानना है कि स्मोकिंग और एल्कोहल आदि से वर्कआउट के लिए स्टेमिना की कमी होने लगती है जो लोग इन सब चीजों का सेवन नहीं करते वह हमेशा एनर्जेटिक और फ्रेश रहते हैं। 

ये भी पढ़े:  जब बाल-बाल बची थी अक्षय कुमार की जान, अक्षय कुमार  ने सुनाया वैष्णो देवी के चमत्कार का किस्सा

घर का बना खाना खाते हैं अक्षय 

अक्षय कुमार खुद भी घर का बना खाते हैं और सभी को घर से बना खाने की ही सलाह देते हैं। वह फैंस को भी घर का खाना खाने की सलाह ही देते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए एक्टर हल्दी वाले दूध, गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं। इसके अलावा वह ब्रेकफास्ट में परांठा और दूध, लंच में ब्राउन राइस, लीन मीट और सब्जियां व डिनर में सूप और सेचुरेटेड सब्जियां खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा वह डाइट में नट्स, फ्रूट, हरी सब्जियां और खूब सारा पानी पीते हैं। 

PunjabKesari

अलग तरीके से रखते हैं खुद को फिट 

अक्षय कुमार को खुद को फिट रखने का तरीका बिल्कुल अलग है। जहां बाकी एक्टर खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों तक पसीना बहाते हैं वहीं खिलाड़ी कुमार खुद को नेचुरल तरीके से फिट रखना पसंद करता है। एक्टर बॉस्केट बॉल, किक बॉक्सिंग का अभ्यास करके, योग और मार्शल आर्ट्स के जरिए  अपने आप को फिट रखते हैं। 

PunjabKesari

Related News