17 APRFRIDAY2026 2:28:01 PM
Life Style

किस दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन? डाइट में शामिल करते ही दूर होगी कमी

  • Edited By Monika,
  • Updated: 17 Apr, 2026 12:56 PM
किस दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन? डाइट में शामिल करते ही दूर होगी कमी

नारी  डेस्क : हमारा शरीर एक मशीन की तरह काम करता है, और इसे सही तरीके से चलाने के लिए सही पोषण देना बेहद जरूरी है। अगर हम शरीर को पर्याप्त और संतुलित आहार नहीं देते, तो इसका असर हमारी सेहत पर साफ नजर आने लगता है।  इसी लिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। इसकी कमी होने पर मांसपेशियों की कमजोरी, थकान, इम्यूनिटी कमजोर होना और टिशू रिपेयर में दिक्कत जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोजाना के खानपान में प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है। शाकाहारी लोगों के लिए दालें प्रोटीन का सबसे आसान और सस्ता स्रोत मानी जाती हैं। आइए जानते हैं किन दालों में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है।

उड़द की दाल सबसे आगे

पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, 100 ग्राम उड़द की दाल में लगभग 25 ग्राम तक प्रोटीन होता है। यह दाल मसल्स ग्रोथ और बॉडी स्ट्रेंथ के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर को प्रोटीन मिलता है। इसे बच्चों से लेकर बड़ो तक को खानी चाहिए।

PunjabKesari

मसूर और मूंग दाल भी कम नहीं

मसूर की दाल और मूंग दाल दोनों में करीब 24 ग्राम प्रोटीन (प्रति 100 ग्राम) पाया जाता है। मसूर दाल मसल्स रिपेयर और आयरन की कमी दूर करने में मदद करती है। मूंग दाल हल्की और आसानी से पचने वाली होती है, इसलिए इसे डाइट फूड माना जाता है। इसे दिन में एक बार जरूर खानी चाहिए।

यें भी पढ़ें : गर्मी में इन 5 फलों से बढ़ सकती है हीट और ब्लोटिंग, खाने से पहले जानें फल

चना दाल और कुल्थी दाल

चना दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जिसमें 24–25 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही यह फाइबर से भरपूर होती है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करती है और पाचन को बेहतर बनाती है। वहीं, कुल्थी दाल भी पोषण के मामले में कम नहीं है। इसमें 22–25 ग्राम प्रोटीन के साथ-साथ अमीनो एसिड्स, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर की संपूर्ण सेहत को बेहतर रखने में सहायक होते हैं।

PunjabKesari

तूर दाल भी है फायदेमंद

तूर दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत मानी जाती है, जिसमें लगभग 22 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं। नियमित रूप से तूर दाल का सेवन न सिर्फ पोषण की जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि यह संतुलित आहार का अहम हिस्सा भी माना जाता है।

ये भी पढ़ें : पेड़ पर उगने वाली ‘जलेबी’! सिर्फ 2 महीने बाजार में दिखती है, सेहत के लिए वरदान

कितनी मात्रा नें खानी चाहिए दालें 

डॉक्टर के अनुसार, बेहतर पोषण के लिए किसी एक ही दाल पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग दालों को अपनी डाइट में शामिल करना ज्यादा फायदेमंद होता है। रोजाना कम से कम एक कटोरी दाल का सेवन करना चाहिए, ताकि शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिल सके। साथ ही मिक्स दाल या अंकुरित दालें पोषण के लिहाज से और भी बेहतर मानी जाती हैं। हालांकि, हर चीज की तरह दालों का सेवन भी संतुलित मात्रा में ही करना जरूरी है, ताकि शरीर को सही तरीके से फायदा मिल सके।

यें भी पढ़ें : डिनर के बाद खाएं सिर्फ 1 चम्मच ये बीज, शरीर से बाहर निकलेगा खराब कोलेस्ट्रॉल

अगर आप प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं तो महंगी चीजों की बजाय दालों को अपनी डाइट में शामिल करें। उड़द और चना दाल प्रोटीन के मामले में सबसे आगे हैं, लेकिन सभी दालें मिलकर शरीर को संपूर्ण पोषण देती हैं।

Related News