20 DECSATURDAY2025 12:08:23 AM
Nari

पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन: पहलगाम हमले के बाद FWICE का सख्त कदम

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 24 Apr, 2025 12:13 PM
पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन: पहलगाम हमले के बाद FWICE का सख्त कदम

नारी डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक घटना में मासूम पर्यटकों की जान जाने के बाद भारत में गुस्से की लहर दौड़ गई है। ऐसे माहौल में FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में पूरी तरह से बैन लगाने का ऐलान किया है।

क्यों लिया गया ये फैसला?

FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने बुधवार को आधिकारिक रूप से यह घोषणा की कि अब से भारत में कोई भी कलाकार, सिंगर, टेक्नीशियन या फिल्म निर्माता पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेगा। यह फैसला सीधे पहलगाम हमले के बाद की गई सख्ती का हिस्सा है।

क्या है FWICE?

FWICE भारत के फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कामगारों की सबसे बड़ी यूनियन है, जिसमें 32 से अधिक एसोसिएशन शामिल हैं। यह यूनियन इंडस्ट्री में काम करने वाले टेक्नीशियन्स, जूनियर आर्टिस्ट्स और क्रू मेंबर्स के हितों की रक्षा करती है।

PunjabKesari

फवाद और हानिया का रिएक्शन

हमले के बाद पाकिस्तान के कुछ कलाकारों ने भी प्रतिक्रिया दी। फवाद खान ने घटना की निंदा करते हुए इसे "जघन्य और दर्दनाक" बताया। हानिया आमिर ने कहा, “दर्द की कोई सीमा नहीं होती, हादसे किसी भी इंसान के लिए तकलीफदेह होते हैं।”

ये भी पढ़ें: खुशबू पाटनी का फूटा गुस्सा:अब नहीं सहेंगे, बोलीं – जंग चाहिए, जवाब नहीं

'अबीर गुलाल' फिल्म पर असर

FWICE के इस बैन का सीधा असर फवाद खान की आने वाली फिल्म 'अबीर गुलाल' पर पड़ सकता है। यह फिल्म 9 मई 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसके प्रदर्शन पर भी रोक लग सकती है, क्योंकि फवाद खान पाकिस्तान के नागरिक हैं और इस बैन के दायरे में आते हैं।

क्या कहा FWICE ने?

FWICE ने एक स्टेटमेंट में साफ तौर पर कहा-

“भारत के किसी भी कलाकार को अब पाकिस्तानी एक्टर्स, सिंगर्स या टेक्नीशियन्स के साथ काम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी, चाहे वह भारत में हो या किसी अन्य देश में शूट की गई फिल्म हो।”

पहलगाम हमले के बाद भारत में बदले की भावना और सुरक्षा को लेकर सख्त रवैया अपनाया जा रहा है। FWICE का यह फैसला इसी कड़ी का एक हिस्सा है, जिससे साफ संदेश जाता है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत अब हर मोर्चे पर कठोर कदम उठाने को तैयार है।
  

 

 

Related News