05 DECFRIDAY2025 11:50:24 AM
Nari

खुशबू पाटनी का फूटा गुस्सा:अब नहीं सहेंगे, बोलीं – जंग चाहिए, जवाब नहीं

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 24 Apr, 2025 11:36 AM
खुशबू पाटनी का फूटा गुस्सा:अब नहीं सहेंगे, बोलीं – जंग चाहिए, जवाब नहीं

नारी डेस्क: पहलगाम हमले के बाद देश में गुस्सा उबाल पर है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और एक्स-आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी भी इस हमले से बेहद आहत हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलकर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि ये सिर्फ आतंकवाद नहीं, बल्कि पाकिस्तानी आर्मी का प्लान है। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ एयरस्ट्राइक से काम नहीं चलेगा, अब युद्ध होना चाहिए।

पहलगाम हमला: "मैं कश्मीर में रह चुकी हूं

खुशबू पाटनी ने बताया कि वह आर्मी में रह चुकी हैं और कश्मीर में दो साल पोस्टिंग पर थीं। उन्होंने कहा, "मैंने पहलगाम को करीब से देखा है। ये जगह स्वर्ग जैसी है। लेकिन अब जो हुआ, वो बर्दाश्त के बाहर है। अब और सहन नहीं कर सकते।"

ये आतंकवादी नहीं, पाकिस्तानी आर्मी है

उन्होंने साफ तौर पर कहा, "ये काम आतंकवादियों का नहीं है, इसके पीछे पाकिस्तानी सेना है। हमें इसे सीरियसली लेना होगा। कब तक एयरस्ट्राइक करते रहेंगे? अब हमें पाकिस्तान पर सीधा हमला करना चाहिए। जैसे इज़राइल और रूस ने किया।"

ये भी पढ़ें: जहां गोलियां चलीं, वहीं फरिश्ता बनकर उतरे आदिल,सैकड़ों को सुरक्षित बाहर निकालकर पहुंचाया घर

अब महाभारत होनी चाहिए

खुशबू ने श्रीकृष्ण का उदाहरण देते हुए कहा, "हम महाभारत के अनुयायी हैं। जब सारे रास्ते बंद हो जाएं, तब युद्ध जरूरी हो जाता है। अब वो वक्त आ गया है। अब कौरवों का संहार होना चाहिए।"

75 साल से झेल रहे हैं पाकिस्तान को

खुशबू ने यह भी कहा, "हम पिछले 75 सालों से पाकिस्तान को बर्दाश्त कर रहे हैं। अब शांति और प्यार की बातें बंद होनी चाहिए। जो भी एंटी-नेशनल है, चाहे किसी भी धर्म का हो, उसे खत्म कर देना चाहिए।"

PunjabKesari

हमारी सेना तैयार है

खुशबू ने कहा, "हमारी इंडियन आर्मी पूरी तरह तैयार है। हमारे पास 15 लाख से ज्यादा सैनिक हैं। अब सिर्फ ऑर्डर की देरी है। अब हमें कोई ढील नहीं देनी चाहिए। ये लोग भारतीयों से नफरत करते हैं, चाहे वो किसी भी धर्म के हों।"

 

 

Related News