16 APRTHURSDAY2026 3:10:48 PM
Life Style

आशा भोसले के जाने के बाद बिल्कुल अकेली पड़ गई उनकी पोती,  बोली-दादी ऊपर से देख रही हैं

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 14 Apr, 2026 09:34 AM
आशा भोसले के जाने के बाद बिल्कुल अकेली पड़ गई उनकी पोती,  बोली-दादी ऊपर से देख रही हैं

नारी डेस्क: मशहूर गायिका आशा भोसले का सोमवार को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद, उनकी पोती ज़नाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी दादी के प्रति दिखाए गए समर्थन और प्यार के लिए आभार व्यक्त किया। गायिका का अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर हुआ और उनके बेटे आनंद भोसले ने यह रस्में पूरी कीं।
PunjabKesari

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में ज़नाई ने अंतिम संस्कार की एक तस्वीर पोस्ट करते हए लिखा- "मैं भावनाओं से इतनी अभिभूत हं  कि जब मैं लिख पाऊंगी, तब कुछ लिखूंगी लेकिन मुझे यह कहना ही होगा कि आज और उसके बाद भी, इतने सारे लोगों ने उनका सम्मान किया, उन्हें आदर दिया और सबसे बढ़कर, उन पर इतना प्यार बरसाया।" उन्होंने आगे कहा, "मैं तहे दिल से आपका शुक्रिया अदा करती हूं। वह इसकी हर एक चीज़ की हकदार थी। मुझे एहसास है कि वह हममें से हर किसी के दिल में हमेशा ज़िंदा रहेगी, और उसने यह सब ऊपर से देखा है।" 
PunjabKesari

आशा भोसले के अंतिम संस्कार के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें ज़नाई के दुख में टूटते हुए इमोशनल पल कैद हुए। अपनी स्टोरी पर एक और थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए, उन्होंने लिखा- "अलविदा मेरे प्यार, मेरी ज़िंदगी का प्यार " जिसके बाद एक दिल वाला इमोजी लगाया। आशा भोसले के निधन से पहले, ज़नाई परिवार में पहली ऐसी सदस्य थीं जिन्होंने उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी थी। 11 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बाद, उन्होंने इस मुश्किल समय में निजता बनाए रखने का अनुरोध किया था। आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में हुआ। दिल और सांस लेने में तकलीफ़ होने के बाद, उन्हें 11 अप्रैल को ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। 

Related News