07 MAYTUESDAY2024 12:18:00 AM
Nari

Aids के मरीज जरूर फॉलो करें ये फूड सेफ्टी टिप्स

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 30 Nov, 2023 06:22 PM
Aids के मरीज  जरूर फॉलो करें ये फूड सेफ्टी टिप्स

एड्स के मरीज का शरीर बहुत ही नाजुक स्थिति में होता है। उनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। बीमारी से लड़ने के बिल्कुल भी काबिल नहीं होती है। यहां तक की हल्का सा सर्दी- जुकाम भी जानलेवा साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ए़ड्स के मरीजों को समय पर दवा लेने के साथ एक हेल्दी लाइफस्टाइल भी अपनानी चाहिए। सेहत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। कुछ फूड सेफ्टी टिप्स फॉलो करना बहुत जरूरी है, नहीं तो तबीयत और खराब हो सकती हैं। आइए आपको बताते हैं इनके बारे में....

एड्स के मरीजों की इम्यूनिटी बहुत कमजोर होती है। ऐसे में अगर वो खराब सब्जी या फल खाते हैं तो उन्हें फूड प्वाइंजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। फूड सेफ्टी का ध्यान रखना बहुत जरूरी है ताकि खाने की वजह से बीमारियों से बचा जा सके।

कैसे फॉलो करें फूड सेफ्टी टिप्स

न खाएं कच्चे अंडे 

कई लोगों को कच्चे अंडे हजम नहीं हैं। इसमें साल्मोनेला नाम का बैक्टीरिया होता है। अगर किसी की पाचन क्षमता कमजोर है तो कच्चे अंडे खाने की वजह से पेट खराब हो सकता है। एड्स के मरीजों के साथ भी ऐसा ही है।  उन्हें कच्चा अंडा, सी फूड और मीट कच्चा नहीं खाना चाहिए। कच्चा अंडा खाने से पेट में दर्द, फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। एड्स के मरीजों को फूड प्वाइजनिंग होना सही नहीं है। वे अपनी इस बीमारी को इग्नोर नहीं कर सकते हैं, क्योंकि समय पर दवा न लेने से यह घातक साबित हो सकता है।

PunjabKesari

बिना धोएं न खाएं फल और सब्जी

कच्ची सब्जियां और फल खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। उनमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिशन होते हैं, लेकिन  एड्स के मरीज इस बात का खास ध्यान रखें कि इन्हें बिना धोएं न खाएं। नहीं तो इनकी सतह पर मौजूद जर्म्स या बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो कि खाने के दौरान पेट में जा सकते हैं। इससे पेट में दर्द, इंफेक्शन और अन्य बीमारियां हो सकती हैं।

बिना फिल्टर न पीएं पानी

एड्स के मरीज फिल्टर वाला पानी ही पीएं, वरना गंदे पानी से लिवर से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। वहीं जब भी घर से बाहर निकलें, पानी की बोतल साथ लेकर जाएं।

PunjabKesari

बिना हाथ धोएं न खाएं कुछ

आप अक्सर बच्चों को यह सलाह देते हैं कि कुछ भी खाने से पहले हाथ जरूर धोना चाहिए। हम दिनभर में बहुत सारी चीजों को हाथ लगाते हैं, जिसमें अलग-अलग किस्म के बैक्टीरिया होते हैं। यही बैक्टीरिया और जर्म्स हमारे हाथों में चिपक जाते हैं। अगर हाथ धोए बिना खाना खा लिया जाए, तो ये जर्म्स-बैक्टीरिया पेट में जा सकते हैं, जो कि तकलीफ पैदा करते हैं। एड्स के मरीजों को न सिर्फ खाना खाने से पहले हाथों को धोना चाहिए, बल्कि जिस प्लेट का इस्तेमाल करेंगे, उसे भी वॉश कर लेना चाहिए। इससे बीमार होने का रिस्क कम हो जाता है।

PunjabKesari

Related News