29 APRMONDAY2024 5:51:32 AM
Nari

संयोग या पैटर्न, हर 100 साल से ऐसी ही जानलेवा बीमारियां कर रही है दुनिया को तबाह

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 23 Mar, 2020 02:23 PM
संयोग या पैटर्न, हर 100 साल से ऐसी ही जानलेवा बीमारियां कर रही है दुनिया को तबाह

कोरोना वायरस की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है, वुहान से आए इस वायरस ने न जाने कितनी जानें ले ली लेकिन अभी तक इसका कोई इलाज सामने नही आया है। लोग खुद को बचाने के लिए हर एहतियात बरत रहें हैं लेकिन क्या आप जानते है कि दुनिया में हर साल 100 साल बाद ऐसी महामारी आती ही है। अब इसे संयोग कहे या कुछ और पर हर 100 साल बाद दुनिया में एक ऐसी महामारी जरूर फैलती है जिससे लाखों करोड़ों लोगों की जान चली जाती है। 2020 में जिस तरह कोरोना पूरी दुनिया में फैला उसी तरह 1720, 1820 और 1920 में भी महामारियों ने कई लोगों की जान ले ली। तो आइए जानते है कि इन 400 सालों में किस तरह इन महामारियों ने लोगों की जिंदगी को तबाह किया - 

Coronavirus: सावधान हो जाएं, कोरोना के करवट लेने का आ गया वक्त
- 1720
1720 वह दौर जब पूरी दुनिया में प्लेग महामारी फैली, इसे  ग्रेट प्लेग ऑफ मार्सिले कहा जाता है। मार्सिले फ्रांस का एक शहर है, जहां इस महामारी के कारण 1 लाख लोगों की मौत हुई थी। प्लेग फैलते ही कुछ महीनों में 50 हजार लोग मारे गए थे। 

- 1820
फिर इसके 100 साल बाद दुनिया को एक और महामारी का मुंह देखना पड़ा, 1820 में एशियाई देशों में कॉलेरा ने महामारी का रूप लिया। इस महामारी ने जापान, फ्रांस की खाड़ी के देश, भारत, बैंकॉक, मनीला, जावा, ओमान, चीन, मॉरिशस, सीरिया आदि देशों को अपनी जकड़ में लिया। कॉलेरा की वजह से सिर्फ जावा में 1 लाख लोगों की मौत हुई थी, सबसे ज्यादा मौतें थाईलैंड, इंडोनेशिया और फिलीपींस में हुई थी। 

- 1920 
फिर 1820 के बाद 1920 में एक महामारी फैली जिसका नाम था स्पैनिश फ्लू वैसे ये फैला तो 1918 से ही था, लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर 1920 में देखने को मिला। इस फ्लू से पूरी दुनिया में तकरीबन 1.70 करोड़ से 5 करोड़ के बीच लोग मारे गए थे। 

- 2020 
2020 में चीन से आए कोरोना की शुरूआत हुई और इस बीमारी ने भी आज महामारी का रूप ले लिया है। अब तक भारत देश में 400 से ज्यादा केस सामने आ चुके है और तकरीबन 7 मौतें हो चुकी है।

Related News