28 APRSUNDAY2024 12:51:17 PM
Nari

सफेद मक्खन खाएं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को दूर भगाएं

  • Updated: 17 Aug, 2017 09:33 AM
सफेद मक्खन खाएं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को दूर भगाएं

घर पर बना सफेद मक्खन है फायदेमंद : नाश्ते में ज्यादातर लोग ब्रैड बटर खाना पसंद करते हैं। अधिकतर लोग बाजार से मिलने वाले मक्खन का ही इस्तेमाल करते हैं क्योंकि आजकल के बच्चों और बड़ों को घर में निकला सफेद मक्खन अच्छा नहीं लगता लेकिन सफेद मक्खन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह पीले मक्खन की जगह ज्यादा अच्छी तरह पच जाता है और इससे मोटापा भी नहीं होता। इसमें मौजूद विटामिन ए, ई और फैटी एसिड शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा सफेद मक्खन खाने से शरीर को और भी कई फायदे होते हैं।

1. थॉयराइड
थॉयराइड की वजह से गले में सूजन हो जाती है। ऐसे में सफेद मक्खन खाना काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद आयोडीन थॉयराइड ग्रथियों को मजबूत बनाकर इस समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
PunjabKesari

2. ह्रदय रोग
आजकल ज्यादातर लोगों को कोलेस्ट्रोल की समस्या होती है जिस वजह से दिल के कई रोग हो जाते हैं। ऐसे में विटामिन और सेलेनियम से भरपूर सफेद मक्खन खाने से दिल हैल्दी रहता है।
PunjabKesari

3. स्वस्थ दिमाग
सफेद मक्खन बच्चों को जरूर खिलाना चाहिए। इससे बच्चों का दिमाग स्वस्थ होता है  और याद करने की क्षमता भी बढ़ती है। इसके अलावा सफेद मक्खन का सेवन करने से बच्चों की आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

4. कमजोर हड्डियां
बढ़ती उम्र के साथ ही हड्डियां कमजोर होने लगती है जिससे जोड़ों में दर्द की समस्या हो जाती है। ऐसे में सफेद मक्खन खाना बहुत जरूरी है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियां मजबूत करने में मदद करता है।

5. कैंसर
सफेद मक्खन में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में भी मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडैंट त्वचा की फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा करते हैं और कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं।
PunjabKesari

 

 


 

Related News