13 MAYMONDAY2024 1:05:54 PM
Nari

भोलेनाथ को प्रिय हैं ये 5 राशियां, इन पर हमेशा मेहरबान रहते है नीलकंठ

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Apr, 2024 05:24 PM
भोलेनाथ को प्रिय हैं ये 5 राशियां, इन पर हमेशा मेहरबान रहते है नीलकंठ

हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। वैसे ही सोमवार का दिन देवादि देव भोलेनाथ का माना जाता है। इस दिन यदि शिवजी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाए तो शिवजी की कृपा होती है। इसके अलावा कुछ राशियां ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियां बताई हैं जो भोलेनाथ को बहुत प्रिय होती हैं। इन राशियों पर हमेशा शिवजी की कृपा बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। 

वृश्चिक 

इस राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इस राशि के लोग स्वभाव से बहुत ही साहसी होते हैं यह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। यह किसी भी तरह की परिस्थिति से नहीं डरते। स्वभाव से यह बहुत ही भावुक होते हैं और लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसी वजह से भोलेनाथ को यह राशि बहुत प्रिय होती है।

PunjabKesari

मीन 

मीन राशि के लोगों में आध्यात्मिकता और करुणा का भाव बहुत होता है। ऐसे में यह भी भोलेनाथ की प्रिय राशि मानी जाती है। इस राशि के जातकों में दिव्य चेतना के गुण मौजूद होते हैं जिसके कारण शिवजी की कृपा इन लोगों को जरुर मिलती है। शिवजी की कृपा से यह लोग जीवन में कभी भी निराश नहीं होते। भोलेनाथ के आशीर्वाद से यह लोग जिंदगी में हमेशा आगे बढ़ते हैं और इन्हें समाज में बहुत मान-सम्मान मिलता है। 

मकर 

इस राशि के स्वामी शनि देव माने जाते हैं। शनि देव ने शिवजी की कृपा से ही न्याय के देवता का पद प्राप्त किया हुआ है। ऐसे में इस राशि के जातकों पर हमेशा भगवान शंकर की कृपा रहती है। यदि यह लोग सच्चे दिल से शिवजी की आराधना करें तो इन्हें जीवन में कभी भी असफलता नहीं झेलनी पड़ती। 

PunjabKesari

मेष 

यह राशि भी शिवजी को अति प्रिय है। मंगल की इस राशि वाले जातकों के सारे बिगड़े काम भगवान शिव की कृपा से बनते हैं। इस राशि के लोगों को भोलेनाथ का आशीर्वाद हमेशा मिलता है ऐसे में इन्हें हर काम में सफलता भी जरुर मिलती है। महादेव के आशीर्वाद से यह राशि के जातक जीवन के आने वाले संकट और चुनौतियों का सामना भी कर लेते हैं। यह अपनी जिंदगी में खूब तरक्की भी करते हैं।

कुंभ 

यह राशि शिवजी की प्रिय मानी जाती है। इस राशि के जातकों को शिवजी को प्रसन्न करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। कुंभ राशि के लोग सच्चे दिल के होते हैं और हमेशा दूसरों का भला ही चाहते हैं। इसी कारण कुंभ राशि के लोगों पर शिवजी हमेशा ही मेहरबान होते हैं। यदि यह जातक शिवजी की पूरे दिल से आराधना करें तो इन्हें जीवन में सुख-समृद्धि जरुर मिलती है। 

PunjabKesari
 

Related News