14 DECSUNDAY2025 11:42:03 PM
Nari

एक्जिमा की शिकायत होने पर भूलकर न करें इन चीजों का सेवन

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 24 Jun, 2018 04:55 PM
एक्जिमा की शिकायत होने पर भूलकर न करें इन चीजों का सेवन

एक्जिमा एक तरह की स्किन प्रॉब्लम है। इसके होने पर स्किन लाल, सूखी और बहुत ज्यादा खुजली वाली हो जाती है। इस समस्या के होने का कारण प्रदूषण, धूल-मिट्टी और कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ जिसे खाने से लोगों को एलर्जी हो सकती है। इसलिए एक्जिमा की शिकायत होने पर खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर एक्जिमा का पेशेंट अपने खान-पान पर ध्यान देगा तो उसकी यह समस्या बढ़ सकती है। आइए जानिए एक्जिमा की शिकायत होने पर किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

एक्जिमा होने पर इन चीज़ो से करे परहेज 


ग्लूटेन से भरपूर चीजें

एक्जिमा से ग्रसित लोगों को ग्लूटेन से भरपूर चीजों जैसे  गेहूं, राई, जौ आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। उन्हें इन चीजों से परहेज करते हुए किनुआ, बाजरा और अनाज का सेवन करना चाहिए।

डेरी प्रॉडक्ट्स

एक्जिमा की शिकायत होने पर डेरी प्रॉडक्ट्स यानि पैस्चराइज्ड दूध, दही, पनीर आदि चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इन चीजों में केसीन प्रोटीन होता है जो एक्जिमा की प्रॉब्लम को बढ़ा देता है।

सोया प्रॉडक्ट्स

डॉक्टरों का कहना है कि एक्जिमा की शिकायत होने पर सोया प्रॉडक्ट्स जैसे सोया मिल्क, टोफू और सोया नगेट्स आदि चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। यह खाद्य पदार्थ रोगी को रिएक्शन कर सकते हैं।

एमएसजी मिक्स चीजें

कई बार पैकिंग वाली चीजों में एमएसजी मिक्स किया होता है ताकि ये ज्यादा टेस्टी बनें। लेकिन एक्जिमा के रोगी के लिए यह जहर के समान हो सकती है। इसलिए उन्हें इन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

खट्टे पदार्थ

एक्जिमा या अन्य कोई भी स्किन प्रॉब्लम होने पर लोगों को खट्टी चीजों जैसे नींबू, अनानास, स्ट्रॉबेरी और टमाटर आदि का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इन चीजों के सेवन से रोगी को अजीब-सी बैचेनी हो सकती है।


 

Related News