
नारी डेस्क : साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। 26 फरवरी को उदयपुर में हुई इस ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब शादी की कुछ अनदेखी झलकियां सामने आई हैं, जिनमें सास-बहू का खास रिश्ता देखने को मिला है।
सास ने बहू पर लुटाया प्यार
शादी की रस्मों के दौरान एक बेहद प्यारा पल सामने आया, जब विजय देवरकोंडा की मां माधवी ने रश्मिका को प्यार से खानदानी सोने की चूड़ियां पहनाईं। यह भावुक और खास लम्हा सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। तस्वीरों में रश्मिका भूरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और उनके चेहरे की मुस्कान इस पल को और खास बना रही है।

सामने आईं अनदेखी तस्वीरें
शादी के समारोह में शामिल रहीं शिल्पा वेनेपल्ली ने इंस्टाग्राम पर कई अनदेखे पल शेयर किए। इन तस्वीरों में पेल्ली कुतुरु, हल्दी और मेहंदी जैसे फंक्शन्स की झलक देखने को मिली। एक तस्वीर में सास-बहू के बीच का प्यार साफ नजर आ रहा है, जहां विजय की मां रश्मिका के पास खड़ी मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं।
फैंस ने बरसाया प्यार
जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, फैंस ने जमकर तारीफ की। “बहुत प्यारा और खुशहाल परिवार,” एक यूजर ने लिखा। “और भी तस्वीरें शेयर करें, यह बहुत सुंदर है,” दूसरे फैन ने कमेंट किया। शादी से एक हफ्ते पहले ही विजय और रश्मिका ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी। शादी के बाद यह कपल फिल्म 'रणबाली' में एक साथ नजर आने वाला है। यह उनका पहला प्रोजेक्ट होगा शादी के बाद, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।