15 APRWEDNESDAY2026 3:40:51 PM
Life Style

अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी के दामों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए आज के दाम

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 15 Apr, 2026 01:56 PM
अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी के दामों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए आज के दाम

नारी डेस्क: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षय तृतीया से पहले सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।  24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज पहले चढ़ने लगा फिर गिरावट हुई और फिर चढ़ने लगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 0.15 प्रतिशत गिरकर 1,54,586 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, लेकिन चांदी की कीमत 0.41 प्रतिशत बढ़ी और 2,53,777 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।  
 

यह भी पढ़ें: अब भारत में भी हो सकता है बच्चों के लिए Social Media Ban !
 

गोल्ड और सिल्वर को अक्सर सुरक्षित निवेश माना जाता है, और जब अन्य कमोडिटी में कमजोरी आती है, तब इनकी मांग बढ़ सकती है। दरअसल जनवरी के अंत में सोने ने ऑल टाइम रिकॉर्ड बनाया। इस समय 24 कैरेट सोने की कीमत 1,93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। आज  ग्राम सोने का भाव  1,54,586  रुपये दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में ऑल टाइम हाइम से तुलना करें तो सोने में लगभग 38,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। 
 

यह भी पढ़ें: अचानक नहीं रुकता दिल पहले शरीर देता है कई इशारे,  समझो इन Warning Sign को 
 

सोने के मुकाबले चांदी में भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। घरेलू मार्केट में 13 अप्रैल को 999 प्योरिटी वाली चांदी का भाव 2,36,981 के आसपास था। हालांकि 10 अप्रैल को यह भाव 2,39,934 के ऊंचे स्तर पर भी पहुंच गया था। आज चांदी  2,53,777 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में चांदी लंबी छलांग मार सकती है। 
 

Related News