नारी डेस्क: हार्ट अटैक अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रही अब युवाओं को भी सतर्क रहना जरूरी है। आजकल 25–40 साल के युवाओं में भी हार्ट अटैक (Heart Attack) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। खराब लाइफस्टाइल, तनाव और अनहेल्दी खानपान इसके बड़े कारण हैं। ऐसे में डॉक्टर S और 80-80 का फॉर्मूला अपनाने की सलाह देते हैं। इस फॉर्मूला को अपनाकर युवा दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं
यह है S फार्मूला
-Salt यानी नमक का दिन में 10 ग्राम से ज्यादा उपयोग न करें।
- Sleep यानी नींद रोज 5 से 9 घंटे जरूरी।
-Sunlight यानी सूर्य का प्रकारी करीब 20 मिनट लें।
-Stress ना लें, तनावमुक्त जीवन जीएं
-Singing यानी रोज कम से आधा घंटा संगीत के साथ रहें।
-Sugar रोज 40 ग्राम से ज्यादा न लें।
-Swimming या साइक्लिंग करें।
-Slow eating यानी धीरे धीरे भोजन खाएं।
- Spiritual Rest करें यानी 30 मिनट रोज ध्यान और योग करें और सिगरेट व तंबाखू से दूर रहें।
याद रखें ये 80-80 का फॉर्मूला
-80 सेंटीमीटर से ज्यादा पेट का घेरा न बढ़े।
-80 प्रतिशत से ज्यादा बेड कोलेस्ट्रॉल न हो।
-8 ग्राम से ज्यादा रोज घी न खाएं।
-80 मिली से ज्यादा रोज तेल न खाएं।
-80 किलो से ज्यादा वजन नहीं होना चाहिए।
-80 मिलीग्राम (180) से ज्यादा ब्लड शुगर न हो।
-8 हजार कदम रोज चलें या 8 पजिन रोज चढ़ें।
युवाओं में दिखने वाले चेतावनी संकेत
जंक फूड और प्रोसेस्ड खाना, बैठकर काम करने की आदत, तनाव भरी लाइफ, नींद की कमी हार्ट अटैक का कारण बनती है। सीने में दर्द या दबाव, सांस लेने में दिक्कत लगे, अचानक पसीना आने लगे, थकान या चक्कर आए तो इन लक्षणों को कभी नजरअंदाज न करें।