19 MAYTUESDAY2026 9:56:34 AM
Nari

सिरदर्द से लेकर भूलने तक, High BP के ये संकेत बिल्कुल न करें नजरअंदाज

  • Edited By Monika,
  • Updated: 18 May, 2026 03:09 PM
सिरदर्द से लेकर भूलने तक, High BP के ये संकेत बिल्कुल न करें नजरअंदाज

नारी डेस्क : हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) को अक्सर लोग सिर्फ दिल की बीमारी मानते हैं, लेकिन इसका असर सिर्फ दिल तक सीमित नहीं रहता। यह दिमाग और शरीर के कई जरूरी अंगों को भी प्रभावित करता है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि इसके शुरुआती लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि लोग उन्हें थकान, तनाव या कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। आपको जानना जरूरी है कि हाई BP के छोटे-छोटे संकेत भी आगे चलकर गंभीर समस्या का कारण बन सकते हैं।

डॉक्टर के अनुसार

विशेषज्ञों के अनुसार, कई बार मरीज मामूली सिरदर्द या चक्कर की शिकायत लेकर आते हैं, लेकिन जांच में पता चलता है कि उनका ब्लड प्रेशर लंबे समय से बढ़ा हुआ था। हाई BP सिर्फ दिल ही नहीं, बल्कि दिमाग की नसों पर भी असर डालता है, जिससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

PunjabKesari

हाई BP के 5 शुरुआती लक्षण

लगातार सिरदर्द : सुबह उठते ही सिर भारी लगना या बार-बार सिरदर्द होना हाई BP का संकेत हो सकता है। लोग इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

चक्कर आना: अचानक चक्कर आना या संतुलन बिगड़ना ब्लड प्रेशर में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है, जो दिमाग में रक्त प्रवाह प्रभावित होने की वजह से होता है।

याददाश्त और ध्यान में कमी: लंबे समय तक अनियंत्रित ब्लड प्रेशर दिमाग की नसों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे भूलने की समस्या, ध्यान की कमी और मानसिक थकान हो सकती है।

यें भी पढ़ें : टाइट जूते पहनने से ही नहीं, इन कारणों से भी हो सकता है तलवों में दर्द

 

अचानक कमजोरी या सुन्नपन: शरीर के किसी हिस्से में अचानक कमजोरी या सुन्नपन स्ट्रोक का शुरुआती संकेत हो सकता है, जिसे कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

आंखों में धुंधलापन: हाई BP आंखों की रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करता है, जिससे धुंधला दिखना या विजन में अचानक बदलाव हो सकता है।

PunjabKesari

लोग क्यों करते हैं नजरअंदाज?

लोग अक्सर हाई BP के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह सिर्फ बुजुर्गों की समस्या है। इसी गलतफहमी के कारण युवा भी सिरदर्द, चक्कर आना या थकान जैसे संकेतों को गंभीरता से नहीं लेते, जबकि ये शरीर में बढ़ते ब्लड प्रेशर की चेतावनी हो सकते हैं। समय पर ध्यान न देने से यह समस्या आगे चलकर दिल, दिमाग और किडनी पर गंभीर असर डाल सकती है।

यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!

 

ब्रेन स्ट्रोक का बढ़ता खतरा

अनियंत्रित (Uncontrolled) हाई BP दिमाग की रक्त वाहिकाओं को कमजोर कर देता है, जिससे ब्लॉकेज या ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है। यही स्थिति ब्रेन स्ट्रोक का प्रमुख कारण बन सकती है। शुरुआती लक्षणों को समय पर पहचानकर इस गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।

PunjabKesari

बचाव के उपाय

नियमित BP की जांच करें और नमक का सेवन कम करें।
तनाव को नियंत्रित रखें और पर्याप्त पानी पिएं।
रोजाना व्यायाम करें और अच्छी नींद लें।

कब तुरंत डॉक्टर से मिलें?

अगर तेज सिरदर्द, बोलने में दिक्कत, चेहरे का टेढ़ापन या हाथ-पैर में अचानक कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ये स्ट्रोक के गंभीर संकेत हो सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर एक साइलेंट लेकिन खतरनाक बीमारी है। इसके शुरुआती संकेतों को पहचानकर समय पर इलाज किया जाए तो गंभीर समस्याओं जैसे ब्रेन स्ट्रोक से बचा जा सकता है।

Related News