10 MAYSUNDAY2026 2:52:28 AM
Nari

गारंटी से Cancer आपको छू भी नहीं पाएगा, डॉक्टर ने बताया ऐसा फॉर्मूला

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 09 May, 2026 06:28 PM
गारंटी से Cancer आपको छू भी नहीं पाएगा, डॉक्टर ने बताया ऐसा फॉर्मूला

नारी डेस्कः कैंसर जैसी गंभीर बीमारी सिर्फ शरीर को ही नहीं तोड़ती, बल्कि पूरे परिवार को भावनात्मक और आर्थिक रूप से झकझोर देती है। एक तरफ मरीज दर्द, इलाज और दवाइयों से जूझता है, तो दूसरी ओर इलाज का बढ़ता खर्च परिवार की कमर तोड़ देता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान, तनाव, प्रदूषण और दूषित पानी जैसी आदतें इस बीमारी के खतरे को बढ़ा रही हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि सही डाइट और हेल्दी फूड्स अपनाकर कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। हाल ही में Dr Tarang Krishna ने एक पॉडकास्ट में ऐसे कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बताया, जो कैंसर सेल्स को पनपने से रोकने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन सुपरफूड्स के बारे में।
 

मजबूत इम्यूनिटी और सही लाइफस्टाइलः कैंसर रोकने का बेस्ट तरीका MEDSRX

पॉडकास्ट में जब उनसे कैंसर से बचाव के लिए आसान और असरदार टिप्स पूछे गए, तो Dr Tarang Krishna ने इम्यूनिटी मजबूत करने का खास फॉर्मूला शेयर किया। उनके मुताबिक, “MEDSRX” (एम-ई-डी-एस-आर-एक्स) नाम के 6 लेटर्स ऐसी हेल्दी आदतों को दर्शाते हैं, जिन्हें अगर कोई अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर ले, तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।

M- (Meditation): मेटल हैल्थ का ध्यान रखना सबसे जरूरी है। खुद को हैल्दी रखने के लिए मेडिटेशन का सहारा ले। मेडिटेशन आपको मानसिक और शरीरिक दोनों रूप में स्वस्थ रखेंगी। 

E-(Exercise): आपकी दिनचर्या में एक्सरसाइज होना भी बहुत जरूरी हैै। आप योगा करें, जिम करें, हल्का-फुल्का व्यायाम करें। योग में प्राणायाम, अनुलोम-विलोम और वॉक करें। सैर में अगर आप 10,000 हजार स्टेप्स करते हैं तो सबसे बढ़िया है जो आपके शरीर को सूट करता है करो बस पसीना बहाओ।
PunjabKesari

D- (Diet): आपकी डाइट साफ-सुथरी और हैल्दी होनी जरूरी है। शाकाहारी खाना सबसे बेस्ट है, रंग बिरंगी और पत्तेदार सब्जियां, नट्स फ्रूट्स आपकी डाइट में हो लेकिन अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो आप मच्छी और वाइट मीट ले-रैड मीट से परहेज करें।

S- (Sleep): नींद बहुत जरूरी है क्योंकि नींद आपके शरीर की मुरम्मत कर देती हैं। वैसे 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है लेकिन अगर 6 घंटे भी अच्छे से सोते हैं तो सबसे बेस्ट है। रात को 10 बजे तक सोए और सुबह 6 या 7 बजे तक उठ जाए। 

R- Relationship : रिलेशनशिप में कुछ भी मैटर नहीं करता अगर आपका रिलेशनशिप स्ट्रॉन्ग नहीं हो। खुद को रिश्तों के प्रति वफादार और मजूबत रखें। 

X- X factor: सबसे आखिर में है एक्स फेक्टर यानि जो काम आपको दिल से खुशी दें वो काम जरूर करें। म्यूजिक सुनें, घूमे-फिरे और वो काम करे जिसे आपको सुकून और खुशी महसूस हो। 

Related News