
नारी डेस्क : आज के समय में हर कोई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स कई बार त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अगर आप नेचुरल और सस्ता तरीका अपनाना चाहती हैं, तो घर पर ही बॉडी स्क्रब बनाना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको महंगे सामान की जरूरत नहीं है। किचन में मौजूद कुछ चीजों से ही आप ₹15 के अंदर शानदार स्क्रब तैयार कर सकती हैं।
बॉडी स्क्रब बनाने के लिए जरूरी सामग्री
1 चम्मच चीनी
1 चम्मच नारियल का बुरादा
1 चम्मच नारियल का तेल
1 चम्मच बॉडी वॉश
1 चम्मच कॉफी पाउडर
थोड़ा सा नींबू के छिलके का पाउडर

कैसे बनाएं होममेड बॉडी स्क्रब?
घर पर बॉडी स्क्रब बनाना बेहद आसान है। एक बाउल में सभी सामग्री को बताई गई मात्रा में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। आपका नेचुरल बॉडी स्क्रब तैयार है, जिसे आप तुरंत इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस्तेमाल करने का सही तरीका
नहाते समय इस स्क्रब को शरीर पर लगाएं
हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें
कोहनी, घुटनों और गर्दन पर खास ध्यान दें
2 मिनट बाद पानी से धो लें।
होममेड बॉडी स्क्रब के फायदे
डेड स्किन को हटाता है
त्वचा को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है
स्किन को हाइड्रेट रखता है
त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग बनाता है।

इन बातों का रखें ध्यान
हफ्ते में सिर्फ 2 बार ही इस्तेमाल करें
ज्यादा जोर से स्क्रब न करें
इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
हमेशा ताजा स्क्रब बनाएं, स्टोर न करें
कोई परेशानी हो तो एक्सपर्ट से सलाह लें।
अगर आप महंगे और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचना चाहती हैं, तो यह होममेड बॉडी स्क्रब आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह न सिर्फ सस्ता है बल्कि पूरी तरह नेचुरल भी है, जिससे आपकी त्वचा सॉफ्ट, साफ और ग्लोइंग बनी रहती है।