
नारी डेस्क : गर्मी के मौसम में त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण की वजह से स्किन अपनी नैचुरल चमक खोने लगती है। ऐसे में हर बार महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट लेना जरूरी नहीं है। अगर आप घर पर ही नेचुरल तरीके से ग्लो पाना चाहती हैं, तो रात में सोने से पहले कुछ आसान चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे सुबह आपका चेहरा फ्रेश, साफ और कोरियन ग्लास स्किन जैसा चमकदार नजर आएगा।
गुलाब जल से पाएं नेचुरल ग्लो
गुलाब जल स्किन के लिए एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है। यह त्वचा को ठंडक देता है और पोर्स को टाइट करने में मदद करता है।
कैसे करें इस्तेमाल
रात में सोने से पहले चेहरा अच्छे से धो लें
कॉटन में गुलाब जल लेकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं
हल्के हाथों से थपथपाएं ताकि स्किन में अच्छे से एब्सॉर्ब हो जाए
इसे रातभर लगा रहने दें
इससे स्किन फ्रेश रहती है और चेहरे पर नैचुरल चमक आती है।

कच्चे दूध से करें डीप क्लीनिंग
कच्चा दूध एक बेहतरीन नेचुरल क्लींजर है, जो त्वचा की गंदगी हटाकर टैनिंग कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को ब्राइट बनाता है।
कैसे करें इस्तेमाल
एक चम्मच कच्चा दूध लें
कॉटन की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं
5 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें
10 मिनट बाद चेहरा धो लें
इससे चेहरे पर निखार और सॉफ्टनेस आती है।

एलोवेरा जेल से करें स्किन रिपेयर
एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट करता है और पिंपल्स व सनबर्न से राहत देता है। गर्मियों में यह स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
कैसे करें इस्तेमाल
चेहरा साफ करने के बाद थोड़ा सा एलोवेरा जेल लें
हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर मसाज करें
खासकर ड्राय एरिया और आंखों के आसपास लगाएं
इसे रातभर लगा रहने दें
सुबह उठते ही आपकी स्किन सॉफ्ट, स्मूद और ग्लोइंग नजर आएगी।
अगर आप बिना महंगे प्रोडक्ट्स के नेचुरल ग्लो चाहती हैं, तो इन 3 आसान घरेलू उपायों को अपनी नाइट स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें। कुछ ही दिनों में आपकी स्किन हेल्दी, फ्रेश और चमकदार दिखने लगेगी।