19 APRSUNDAY2026 4:20:56 PM
Nari

Facial के बाद न करें ये काम, वरना ग्लोइंग स्किन की जगह मिलेगा Infection

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 19 Apr, 2026 03:00 PM
Facial के बाद न करें ये काम, वरना ग्लोइंग स्किन की जगह मिलेगा Infection

नारी डेस्क: गर्मियों में तेज धूप और प्रदूषण के चलते स्किन डैमेज हो जाती है। वहीं महिलाएं भी अपनी स्किन को खूबसूरत बनाएं रखने के लिए पार्लर जाती है और कई सारे ट्रीटमेंट लेती हैं। इन्हीं में से एक फेशियल भी है। इससे चेहरे पर नेचुरल निखार नजर आने लगता है। हालांकि इस दौरान कुछ गलतियां फेशियल के इफेक्ट को खराब कर देती है। इसलिए भूलकर भी ये काम न करें। चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में....

स्किन की करें एक्स्ट्रा केयर

अगर आप गर्मियों के मौसम में फेशियल करवा रही हैं तो अपनी स्किन की एक्स्ट्रा केयर करें। इससे त्वचा पर साइड इफेक्ट नहीं होते हैं और स्किन डैमेज होने से बच जाती है। 

नाईट स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये चीजें, चांद सा चमकेगा चेहरा

 न करें मेकअप

फेशियल से चेहरा डीप क्लीन होता है। यही वजह है कि आपको फेशियल के बाद मेकअप नहीं करना चाहिए। फेशियल करवाने से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं, जिससे मेकअप स्किन को अंदर तक नुकसान पहुंचा सकता है।

न करें साबुन इस्तेमाल

फेशियल करवाने के बाद आपको कम से कम 24 घंटे तक साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से स्किन डैमेज हो जाती है, एलर्जी या दाने भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  उर्वशी रौतेला का लहंगा लुक पड़ा भारी,सोशल मीडिया पर हुईं- ट्रोल लोगों ने कहा...

पहले कराएं थ्रेडिंग 

फेशियल करवाने के बाद आपको कभी भी थ्रेडिंग नहीं करवानी चाहिए। आप थ्रेडिंग और अपर- लिप हमेशा फेशियल करवाने से पहले ही बनाव लें। इससे चेहरे पर कट भी लग  सकता है जो इन्फेक्शन कर सकता है। 

PunjabKesari

बचें धूप से

इस ट्रीटमेंट को लेने के बाद कम से कम 5 घंटे तक धूप और धूल में जाने से बचें। इससे स्किन खराब हो सकती है।

न करें क्रीम का इस्तेमाल

फेशियल करवाने के बाद आपको चेहरे पर किसी भी तरह की क्रीम नहीं लगानी चाहिए। फेशियल से आपकी स्किन डीप क्लीन होने के साथ अंदर से मॉइस्चराइज भी हो जाएगी।

PunjabKesari

Related News