09 MAYSATURDAY2026 5:36:05 PM
Nari

स्मार्ट और प्रोफेशनल लुक के लिए ऑफिस साड़ी आइडियाज

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 May, 2026 03:26 PM
स्मार्ट और प्रोफेशनल लुक के लिए ऑफिस साड़ी आइडियाज

नारी डेस्क: ऑफिस में पहनने के लिए साड़ियां हमेशा से सबसे भरोसेमंद विकल्पों में से एक रही हैं। कई कामकाजी महिलाओं के लिए, एक सही साड़ी आराम, बनावट और एक शांत आत्मविश्वास के बीच एक बेहतरीन संतुलन बनाती है। गर्मियों में कॉटन और हल्की साड़ियां ऑफिस के लिए परफेक्ट होती हैं क्योंकि ये हल्की, सांस लेने योग्य (breathable) और क्लासी दिखती हैं। चलिए जानते है  कॉटन साड़ी में भी आप पूरी तरह से powerful और professional look  कैसे पा सकते हैं इसके लिए सही स्टाइलिंग, फिट और कॉन्फिडेंस जरूरी है।

PunjabKesari
स्टार्च्ड कॉटन साड़ी + सॉलिड ब्लाउज

सफेद, बेज, पेस्टल रंग की हल्की स्टार्च की हुई कॉटन साड़ी खूब पसंद की जाती है। इसके साथ कॉन्ट्रास्ट सॉलिड ब्लाउज (ब्लैक, नेवी, मरून) मैच कर सकते हैं।  यह लुक आपको शार्प और पावरफुल बनाता है

PunjabKesari

 हैंडलूम साड़ी

 साउथ कॉटन, खादी या हैंडलूम साड़ी किसी की भी खूबसूरती बढ़ा सकती है। छोटे प्रिंट या बॉर्डर वाली साड़ी ज्यादा प्रोफेशनल लगती है। यह सिंपल लेकिन बहुत रिच और क्लासी वाइब देती है।

PunjabKesari
कॉलर ब्लाउज या शर्ट-स्टाइल ब्लाउज

सिंपल साड़ी के साथ कॉलर या शर्ट डिजाइन वाला ब्लाउज बिल्कुल “corporate boss lady” फील देता है। यह मीटिंग या प्रेजेंटेशन के लिए बेस्ट है।

PunjabKesari
Monochrome लुक

एक ही रंग की साड़ी और ब्लाउज (जैसे ऑल-व्हाइट, ऑल-ब्लू) भी ट्राई कर सकते हैं।  यह बहुत स्लीक और हाई-एंड ऑफिस लुक देता है

PunjabKesari
 पिन-अप पल्लू स्टाइल

साड़ी के  पल्लू को अच्छे से पिन करके रखें, इससे लुक neat और professional लगता है। इसमें  काम करते समय भी आसानी रहती है

PunjabKesari
बेल्टेड साड़ी स्टाइल

साड़ी के ऊपर पतली बेल्ट लगाएं। इससे फिगर डिफाइंड लगता है और मॉडर्न टच आता है

PunjabKesari
सही फुटवेयर और एक्सेसरी

साड़ी के साथ  ब्लॉक हील्स, फ्लैट्स या म्यूल्स पहनें साथ में मिनिमल ज्वेलरी (स्टड्स, वॉच, पतली चेन) आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं। इसके साथ ज्यादा भारी एक्सेसरी से बचें

 


 

Related News