17 APRFRIDAY2026 6:20:49 PM
Nari

पिंपल्‍स-दाग-झुर्रियां और ड्राइनेस से परेशान, यह फेस पैक लगाने से तुरंत हो जाएंगे गायब!

  • Edited By Pooja Gill,
  • Updated: 17 Apr, 2026 04:53 PM
पिंपल्‍स-दाग-झुर्रियां और ड्राइनेस से परेशान, यह फेस पैक लगाने से तुरंत हो जाएंगे गायब!

नारी डेस्क: खूबसूरत दिखना हर किसी की चाहत होती है। लेकिन, आज के समय में प्रदूषण और धूल-मिट्टी की वजह से स्किन काफी डल हो जाती है। पिंपल्‍स, दाग, झुर्रियां और ड्राइनेस सारी खूबसूरती खराब कर देती है। सभी को चाहिए कि उनकी त्वचा बेदाग हो। जिसे पाने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। लेकिन, ये प्रोडक्ट्स ब्यूटी बढ़ाने की वजाय और बिगाड़ देते है और स्किन को काफी नुकसान पहुंचाते है। ऐसे में अगर नेचुरल तरीके से इन समस्याओं का हल किया जाएं तो काफी फायदा होता है। होम रेमेडीज से चेहरे को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता। पुराने जमाने से ही लोग इन तरीकों का इस्तेमाल करते आ रहे है। केला एक ऐसा नेचुरल प्रोडक्‍ट होता है, जो विटामिन A, C और पोटेशियम से भरपूर होता और आपके चेहरे के लिए बेहतर होता है। आप इसका फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते है। चहिए जानते है कि बनाना फेस पैक कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें...

बनाना फेस पैक (Banana Face Pack)

केला केवल सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन केयर के लिए भी एक ‘सुपरफूड’ है। इसमें मौजूद विटामिन A और C त्वचा की मरम्मत करते हैं और मुहासों से लड़ने में मदद करते हैं। दादी-नानी के जमाने से ही निखरी रंगत पाने के लिए केले का इस्तेमाल किया जाता रहा है। आज के समय में भी केले का फेस पैक बनाकर लगाया जाता है। बनाना फेस पैक त्वचा को हाइड्रेट, चमकदार और कोमल बनाने के लिए बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है।

बनाना फेस पैक बनाने का तरीका

आधा पका केला, शहद, दही, या नींबू के साथ मिलाकर इसे 15-20 मिनट लगाने से दाग-धब्बे कम होते हैं और निखार आता है। यह ऑयली स्किन और झुर्रियों के लिए भी फायदेमंद है। बनाना के फेस पैक बनाने के कई तरीके है और स्किन की अलग-अलग समस्या के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

PunjabKesari

झुर्रियों और फाइन लाइन्स के लिए इस तरह बनाएं बनाना फेस पैक

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे का लचीलापन कम होने लगता है और झुर्रियों और फाइन लाइन्स आने लगती है। इससे चेहरे की खूबसूरती पर दाग लग जाता है। इसे खत्म या कम करने के लिए बनाना फेस पैक बनाएं। आधा पका हुआ केला लें और उसे अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें 2 बड़े चम्मच सादा दही मिलाएं। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगाएं (आंखों के हिस्से को छोड़कर)। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। यह पैक त्वचा में कसाव लाता है।

काले धब्बों और पिंपल्स के निशान के लिए

चेहरे पर पिंपल्स के जिद्दी दाग या पिगमेंटेशन को हटाने के लिए आधा पका हुआ केला मैश करें और उसमें 1 बड़ा चम्मच शुद्ध शहद मिलाएं। इसे तब तक फेंटें जब तक यह स्मूथ पेस्ट न बन जाए। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर समान रूप से लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में ताजे पानी से धो लें। आप देखेंगे कि अपनी त्वचा पर एक अद्भुत चमक आ गई है और चेहरा पहले से कोमल हो गया है।

ड्राइनेस और बेजान त्वचा से छुटकारा

ड्राइनेस और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए हफ्ते में दो बार बनाना फेस पेक का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे की ड्राइनेस खत्म होती है और स्किन ‘बेबी सॉफ्ट’ हो जाएगी। 

Related News