
नारी डेस्क: क्या आप भी रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खा लेते हैं? डॉक्टरों के अनुसार यह आदत आपकी बॉडी के सबसे ताकतवर फैट-बर्निंग सिस्टम को कमजोर कर सकती है। खासतौर पर अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह आदत आपके सारे प्रयासों पर पानी फेर सकती है। चलिए जानते हैं रात को सोने से ठीक पहले खाना खाने के क्या- क्या हैं नुकसान
फैट-बर्निंग प्रक्रिया पर होता है इसका असर
डॉक्टर बताते हैं कि हमारा शरीर रात में आराम की स्थिति में चला जाता है। इस दौरान मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और शरीर रिपेयर मोड में काम करता है। लेकिन अगर आप सोने से ठीक पहले खाना खाते हैं, तो शरीर फैट जलाने की बजाय उस भोजन को पचाने में लग जाता है। रात में शरीर ग्रोथ हार्मोन और अन्य रिपेयर हार्मोन रिलीज करता है, जो फैट बर्न करने और मांसपेशियों की मरम्मत में मदद करते हैं। लेकिन सोने से पहले भारी या मीठा खाना खाने से इंसुलिन लेवल बढ़ जाता है, फैट स्टोरेज बढ़ती है। शरीर की नैचुरल फैट-बर्निंग प्रक्रिया धीमी हो जाती है
शरीर में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं?
वजन बढ़ना: लेट नाइट स्नैकिंग से कैलोरी बर्न नहीं हो पाती और वह फैट के रूप में जमा हो जाती है।
पेट में गैस और एसिडिटी: खाना खाकर तुरंत लेटने से एसिड रिफ्लक्स, जलन और भारीपन हो सकता है।
नींद की गुणवत्ता खराब होना: भरा पेट होने से गहरी नींद नहीं आती, जिससे अगली सुबह थकान महसूस होती है।
ब्लड शुगर लेवल बढ़ना: डायबिटीज या प्री-डायबिटिक लोगों के लिए यह आदत और भी खतरनाक हो सकती है।
हार्मोनल असंतुलन: लगातार ऐसा करने से शरीर की नैचुरल बायोलॉजिकल क्लॉक प्रभावित हो सकती है।
खाना खाने का सही तरीका
ने से कम से कम 2–3 घंटे पहले डिनर कर लें, रात में हल्का और कम ऑयली खाना खाएं। मीठा और जंक फूड से बचें, अगर भूख लगे तो एक गिलास गुनगुना दूध या मुट्ठीभर नट्स लें। याद रखें “रात का खाना जितना हल्का और समय पर होगा, शरीर उतना ही बेहतर तरीके से फैट बर्न करेगा। अगर आप फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो अपनी इस छोटी-सी आदत को आज से ही बदलें।