04 MAYSATURDAY2024 12:53:56 PM
Nari

Vastu Tips: धनतेरस के दिन जरूर करें ये काम, धन की तंगी होगी दूर

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 09 Nov, 2023 05:11 PM
Vastu Tips: धनतेरस के दिन जरूर करें ये काम, धन की तंगी होगी दूर

हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का अपना महत्व है। इससे बहुत ही धूम- धाम से मनाया जाता है। उससे पहले धनतेरस आता है, जिस दिन लोग माता लक्ष्मी, गणेशजी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि की पूजा करते हैं। मान्यता है इस दिन कुछ भी खरीदना शुभ होता है और 13 गुण फायदा मिलता है। इस बार धनतेरस कल यानी 10 नवंबर को है। इस दिन कुछ वास्तु नियमों के पालन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में सुख- समृद्धि का वास होता है। आइए आपको बताते हैं कुछ वास्तु नियम ...

करें घर के इन कोनों की सफाई

दिवाली से पहले घर की सफाई शुरु कर दें। वास्तु के अनुसार मां लक्ष्मी के वास के लिए की पूर्व दिशा, ईशान कोण और पूर्व दिशा की साफ- सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। इन जगहों पर ज्यादा टूटी- फूटी औक पुरानी चीजों को एकत्रित ना होने दें।

घर के मुख्यद्वार को सजाएं

धनतेरस के बाद घर के मुख्य द्वार की सजावट करते हुए स्वास्तिक और मां लक्ष्मी के चरण का चिन्हा जरूर बनाएं। साथ ही मुख्य द्वार पर बंदनवार लगाएं और घी के दीपक जलाएं। ऐसे करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में वास करती है।

PunjabKesari

इस दिशा में रखें घर की तिजोरी

उत्तर दिशा को कुबेर देवता का माना जाता है। इस वजह से उत्तर दिशा में तिजोरी रखना शुभ होता है। इससे धन- दौलत में बरकत होती है और घर में सुख- समृद्धि आती है।

PunjabKesari

ना रखें घर में ये चीजें

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार धनतेरस से पहले ही घर में पड़ी पुरानी और बेकार चीजों को घर से बाहर निकाल देना चाहिए। मान्यता है कि इससे वास्तु दोष लगता है और घर की नेगेटिविटी बढ़ती है।

पानी बर्बाद न करें

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, दिवाली से पहले ही घर के सभी बेकार नलों की मरम्मत करा लेना चाहिए। मान्यता है कि नल से पानी टपकने का धन हानि होता है।

PunjabKesari

Related News