25 APRTHURSDAY2024 11:03:31 PM
Nari

भारत के 4 खूबसूरत शाही महल, जरूर जाएं देखने

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 17 Jan, 2019 02:24 PM
भारत के 4 खूबसूरत शाही महल, जरूर जाएं देखने

भारत में बहुत से ऐसे पूर्व राजाओं व सम्राटों की संपति है जो ऐतिहासिक स्थल, पर्यटन स्थल और संग्रहालय स्थलों के नाम से जाने जाते हैं। यह भव्य महल अब हैरिटेज पैलेस व होटल का रूप ले चुके हैं। यहां पर पर्यटक दूर-दूर से घूमने आते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे महल बताएंगे जो ऐतिहासिक होने के साथ-साथ खूबसूरत पर्यटन स्थान भी हैं। 

 

अंबा विलास पैलेस, मैसूर

अंबा विलास पैलेस का नाम भारत के सबसे खूबसूरत महलों में से एक है। इसे रॉयल पैलेस ऑफ मैसूर भी कहा जाता हैं। यह महल 1897 से 1912 में बना था। इस महल की सबसे खास बात यह है कि इसमें 14 हिंदू मंदिर और बगीचे हैं। इसके अलावा यहां मैसूर का प्रसिद्ध शाही दशहरा  बड़ें धूमधाम से मनाया जाता है। 

PunjabKesari

जय विलास पैलेस, ग्वालियर

जय विलास पैलेस ग्वालियर में स्थित है। यहां पर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का है। यह महल बहुत बड़ा है । इसमें 400 कमरे हैं और इस महल के आर्कीटेक्ट में इतालवी, टस्कन व कोरिंथियन शैलियों का का इस्तेमाल किया गया है।

PunjabKesari

लक्ष्मी विलास पैलेस, वडोदरा

वडोदरा का लक्ष्मी विलास पैलेस सबसे खूबसूरत राजमहलों में से एक है। इस महल के इंटीरियर्स और डिजाइन पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षि करते हैं। यह महल इंग्लैंड के बकिंघम पैलेस से चार गुना बड़ा है। इस महल का आर्कीटेक्चरल स्टाइल मराठा और इंडो-सारसेनिक है

PunjabKesari

सिटी पैलेस, उदयपुर

उदयपुर का सिटी पैलस अपनी सांस्कृतिक को लेकर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यह यह भारत के टॉप हैरिटेज पैलेस होटल्स में आता है। इस महल के अंदर11 छोटे-छोटे महल हैं। साथ ही इसमें उदयपुर का फेमस जगदीश मंदिर भी है। आप इसके अंदर क्रिस्टल गैलरी, मेवाड़ साउंड एंड लाइट शो का आनंद ले सकते हैं।

PunjabKesari


 

Related News