01 MAYWEDNESDAY2024 11:27:48 PM
Nari

Pregnancy में महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है गुड़

  • Updated: 13 Jul, 2017 03:05 PM
Pregnancy में महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है गुड़

गर्भावस्था में महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है गुड़ : प्रैग्नेंसी के दौरान महिलाओं कोे अपनी डाइट का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस दौरान उनके शरीर को सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है जिससे डिलीवरी के बाद कमजोरी नहीं आती। ऐसे में प्रैग्नेंसी में गुड़ खाना महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे कई गुण होते हैं जो शरीर की सभी जरूरतों को पूरा करते हैं। गर्भावस्था के सांतवे महीने से सभी महिलाओं को गुड़ खाना शुरू कर देना चाहिए। आइए जानिए गर्भावस्था के दौरान गुड़ खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं

 

1. खून की कमी
गुड़ में मौजूद आयरन शरीर में ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है जिससे डिलीवरी के समय महिलाओं के शरीर में खून की कमी नहीं होती और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। 


2. हैल्दी प्रैग्नेंसी
प्रैग्नेंसी में गुड़ का सेवन करने से भ्रूण का सही विकास होती है और रक्त भी शुद्ध रहता है। रोजाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करने से होने वाले बच्चे की सेहत और वजन एक दम सही रहता है। 


3. जोड़ों में दर्द
गर्भावस्था में कई महिलाओं को जोड़ों में दर्द होने लगता है। ऐसे में गुड़ का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता हैं और शरीर को भी ताकत मिलती है जिससे जोड़ों में होने वाली दर्द से राहत मिलती है।


4. ब्लड प्रैशर कंट्रोल
कुछ महिलाओं को इस दौरान ब्लड प्रैशर की समस्या हो जाती है। ऐसा सिर्फ अधिक सोचने की वजह से होता है। ऐसे में गुड़ का सेवन करने से बी पी कंट्रोल में रहता है और दिल संबंधी समस्याएं भी कम होती हैं।


5. पानी की कमी
गर्भावस्था के दौरान अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो काफी परेशानी हो जाती है। ऐसे में गुड़ में मौजूद मिनरल्स और पोटेशियम शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते। इसके अलावा यह हाथों-पैरों में होने वाली सूजन को भी कम करता है।

Related News