29 APRMONDAY2024 8:17:40 PM
Nari

प्रेगनेंसी में भूलकर भी न खाएं ये सब्जियां, जच्चे-बच्चे को पहुंच सकता है भारी नुकसान!

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 12 Apr, 2024 01:52 PM
प्रेगनेंसी में भूलकर भी न खाएं ये सब्जियां, जच्चे-बच्चे को पहुंच सकता है भारी नुकसान!

महिलाओं के लिए गर्भावस्था का समय बेहद खास होता है। ऐसे में वह इस वक्त अपना बेहद ध्यान रखती हैं फिर चाहे बात खान-पान की ही क्यों ना हो। प्रेगनेंसी में महिलाओं को जितना अच्छा से अच्छा खाने की सलाह दी जाती है उतना ही उन्हें कई चीजों से परहेज करने के लिए भी कहा जाता है। प्रेगनेंसी में खाई कई चीजें हमें बहुत नुकसान पहुंचाती हैं। वैसे तो सब्जियों का सेवन हमारे लिए बहुत लाभदायक होता है लेकिन क्या आप जानते हैं के कुछ सब्जियों से प्रेग्नेंट महिला को नुकसान भी पहुंच सकता है। जी हां, आज हम आपको ऐसी ही कुछ सब्जियों के बारे में बताएंगे जिन्हें गर्भावस्था में नहीं खाना चाहिए।

PunjabKesari

पपीता- प्रेगनेंसी के दौरान पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि पपीते में मौजूद कुछ तत्व गर्भाशय में संकुचन पैदा कर सकते हैं, जिससे परेशानी हो सकती है। इसलिए गर्भवती हैं, तो पपीता न खाएं।

करेला- प्रेगनेंसी में करेले का ज्यादा सेवन करने से आपको प्रेगनेंसी के दौरान परेशानियां उठानी पड़ सकती है करेले में क्विनीन, ग्लाइकोसाइड, मोमोर्डिका जैसे कई तत्व होते हैं जो शरीर में जाने के बाद हल्का जहरीला प्रभाव छोड़ सकते हैं जिसके कारण आपको यह सभी परेशानियां हो सकती है जैसे: थकान होना, पेट में दर्द, थूक ज्यादा बनना, शरीर में दर्द, धुंधला दिखाई देना आदि।

बैंगन- प्रेगनेंट महिलाओं को बैंगन से दूर रहना चाहिए। वैसे तो बैंगन में पोषक तत्वों की मात्रा अच्छी होती है।बैंगन में साइट हार्मोन होते हैं जो पीरियड लाने में मदद करते हैं, जिसके कारण प्रेगनेंसी में बैंगन खाना महिला के लिए बहुत बुरा होता है। इसके अलावा बैंगन खाने से एलर्जी संबंधी समस्याएं हो सकती हैं जिससे आपको खुजली, हाइव्स, पेट में दर्द, डायरिया आदि की समस्या हो सकती है।

पत्तागोभी- प्रेगनेंसी में पत्ता गोभी नुकसानदायक हो सकती है। इसके अलावा प्रेग्नेंट महिला को बरसात के मौसम में तो किसी भी तरह की पत्तेदार सब्जी और पत्तागोभी का सेवन नहीं करना चाहिए या बहुत सावधानी से करना चाहिए।

PunjabKesari

कटहल- प्रेगनेंसी के दौरान आप कटहल का सेवन कर सकती हैं लेकिन बहुत ही सीमित मात्रा में इसका सेवन करें। इसका अधिक मात्रा में सेवन करना आपकी प्रेगनेंसी के लिए हानिकारक भी हो सकता है। इसमें बहुत अधिक शुगर होने की वजह से भी यह उन गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक है जिन्हें शुगर की समस्या है क्योंकि इससे आपकी शुगर बढ़ सकती है।

कच्ची सब्जियां- गर्भवती महिलाओं को कच्ची सब्जियां नहीं खाने की सलाह दी जाती है। आप जब भी सब्जी और फलों का सेवन करते है तो उसके पहले उन्हें अच्छे से धो लें इससे आप संक्रमण के खतरे से बच जाएंगे।
 

Related News